फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The inspector and two constables, who collected eight lakh rupees by keeping the gold smuggler in illegal custody, are present in the line.

Meerut News: सोना तस्कर को अवैध हिरासत में रखकर आठ लाख वसूलने वाले दरोगा और दो सिपाही लाइन हाजिर

Wed, 13 Nov 2024 03:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
The inspector and two constables, who collected eight lakh rupees by keeping the gold smuggler in illegal custody, are present in the line.
उच्चाधिकारियों के मामला संज्ञान में आने पर अवैध हिरासत से छोड़ा
विज्ञापन

तस्कर का वीडियो वायरल, एसएसपी ने दिया जांच का आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। लोहिया नगर थाने के मामले में दुबई से तस्करी कर मंगाए 20 लाख के सोने के गबन के मामले में लिसाड़ी गेट थाने के दरोगा और दो सिपाहियों ने तस्कर सेे आठ लाख रुपये वसूल लिए। इससे पहले तस्कर को थाने में अवैध हिरासत में रखकर यातनाएं दी गईं। उच्चाधिकारियों के संज्ञान में मामला आने पर तस्कर को छोड़ा गया तो उसने पुलिसकर्मियों पर वसूली का आरोप लगाकर और शरीर पर चोटों के निशान दिखाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
लोहियानगर थाने के अहमदनगर निवासी सलमान सऊदी अरब से सोने की तस्करी करता है। उसने दुबई से तस्करी का करीब 20 लाख रुपये का सोना मंगाया था। सलमान ने एयरपोर्ट पर सोने की डिलीवरी लेने के लिए अहमद नगर निवासी समीर को भेजा था। समीर के मन में लालच आ गया। वह एयरपोर्ट से सोना लेकर फरार हो गया। सोना वापस लेने के लिए सलमान ने समीर के परिवार पर दबाव बनाया।
विज्ञापन

मामले को लेकर पंचायत हुई, जिसमें तय हुआ कि समीर का भाई शाहिद सलमान को नौ लाख रुपये देगा। तीन लाख रुपये सलमान को दे दिए गए। छह लाख रुपये किस्तों में देने की बात तय हुई। इसकी जानकारी लिसाड़ीगेट थाने में तैनात दरोगा महेंद्र, सिपाही विकास और ओमवीर को मुखबिर से मिल गई। तीनों पुलिसकर्मी 30 अक्तूबर को शाहिद को उठाकर थाने ले आए। आरोप है कि 31 अक्तूबर की रात दो लाख रुपये वसूल कर शाहिद को छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार सुबह तीनों पुलिसकर्मियों ने सलमान को उसके घर से उठा लिया। थाना परिसर में एक निजी कमरे में उसे रखा, जहां उसकी जमकर पिटाई की गई। इसके बाद व्हाट्सएप कॉल पर समीर से बात कराई। सलमान से कहलवाया गया कि समीर के भाई शाहिद से छह लाख नहीं लेगा। यह रकम पुलिस के पास पहुंच गई। मामले में पुलिसकर्मियों पर आठ लाख की वसूली का आरोप है।

सलमान के परिजन एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह के पास पहुंचे और पूरे प्रकरण की जानकारी दी। इसके बाद सलमान को थाने से छोड़ा गया। थाने से बाहर आने पर सलमान ने शरीर पर चोट के निशान दिखाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। साथ ही बताया कि लिसाड़ी गेट पुलिस शाहिद से उसके छह लाख रुपये वसूल चुकी है।
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है प्रकरण की जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed