फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The inspector and constable who slapped a bullet bike rider at Kashi toll were put on the line.

Meerut News: काशी टोल पर बुलेट बाइक सवार को थप्पड़ मारने वाले दरोगा-सिपाही लाइन हाजिर

Mon, 27 Apr 2026 02:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
The inspector and constable who slapped a bullet bike rider at Kashi toll were put on the line.
विज्ञापन


मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे पर काशी टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान ट्रैफिक दरोगा विनोद कुमार ने बुलेट सवार युवक को थप्पड़ मार दिया। इतना ही नहीं सिपाही के साथ मिलकर दरोगा ने गाली -गलौज भी की। सोशल मीडिया पर इस आशय का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी अविनाश पांडेय ने दरोगा, सिपाही दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश श्रीवास्तव ने भागीय जांच के भी आदेश दिए हैं।




एनएचएआई के नियमों के अनुसार मेरठ दिल्ली एक्सप्रेसवे पर दो पहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से मेरठ -दिल्ली एक्सप्रेस वे पर दिल्ली की ओर जाने वाले दो पहिया वाहनों को रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात की गई है। रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। इसमें एक्सप्रेसवे पर चेकिंग के दौरान दरोगा विनोद कुमार और कांस्टेबल जितेंद्र कुमार दिल्ली की ओर जा रहे बुलेट सवार दो युवकों को रोकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान युवकों की दरोगा व ट्रैफिक पुलिस कर्मियों से कहासुनी हो रही है। इसका वीडियो बनाने पर दरोगा युवक के साथ अभद्र व्यवहार करने के साथ थप्पड़ जड़ रहा है। पुलिस अधीक्षक यातायात ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच की जा रही है। फिलहाल दोनों को लाइन हाजिर किया गया है। अभद्रता और लापरवाही पुलिसकर्मियों की बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed