फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The inspector advised the victim to eat poison

दरोगा ने पीड़ित महिला को दी जहर खाने की सलाह, एसएसपी ने बैठाई जांच

Mon, 23 Sep 2019 01:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 23 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
The inspector advised the victim to eat poison
demo pic

महिला थाने में बड़ी विभागीय कार्रवाई होने के बावजूद पुलिसकर्मियों का रवैया सुधरने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला एक पीड़ित महिला का है, जिसे विवेचक ने जहर खाने की सलाह दे डाली। एसएसपी ने मामले में प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रहमतनगर निवासी महिला का अपने शौहर से विवाद चल रहा है। उक्त प्रकरण में काउंसिलिंग भी हो चुकी है, जिसमें दोनों पक्ष जिद पर अड़े रहने के कारण उनमें समझौता नहीं हो सका है। इसके चलते पीड़ित महिला ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कर रही है। 
विज्ञापन


आरोप है कि विवेचक लगातार मामले को टाल रहे हैं, जिसके चलते पीड़िता ने कुछ दिन पूर्व उन्हें मोबाइल पर कॉल कर अपने प्रकरण में रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की। आरोप है कि मोबाइल पर बात करने के दौरान ही महिला ने पूर्व विवेचक दरोगा सीमा यादव द्वारा जहर खाए जाने का हवाला दिया, जिससे गुस्साए विवेचक ने पीड़िता को भी जहर खाने की सलाह दे डाली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त प्रकरण की ऑडियो वायरल होने से मामले का खुलासा हुआ, जिसके बाद फजीहत होते देख एसएसपी अभिषेक यादव ने मामले में प्रारंभिक जांच के आदेश दिए हैं। एसएसपी का कहना है कि जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी। 


वहीं, संबंधित दरोगा का कहना है कि फोन पर वार्ता करते हुए महिला ने उनके साथ बदसलूकी की थी, जिसके बाद उनके मुंह से ऐसा निकल गया था। हालांकि इसके तत्काल बाद महिला की तहरीर पर उसके ससुराल पक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed