फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The income of the Nagar Panchayat will increase from the SLRM Center.

Meerut News: एसएलआरएम सेंटर से बढ़ेगी नगर पंचायत की आय

Fri, 14 Nov 2025 09:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 09:27 PM IST
विज्ञापन
The income of the Nagar Panchayat will increase from the SLRM Center.
हस्तिनापुर में एसएलआरएम केंद्र का भूमि पूजन करती चेयरपर्सन स्रोत संवाद
50 लाख रुपये की लागत के बने एसएलआरएम केंद्र का चेयरपर्सन ने किया उद्घाटन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। नगर पंचायत द्वारा कस्बे में स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत बनाए जाने वाले करीब 50 लाख रुपये की लागत के एसएलआरएम केंद्र का नगर पंचायत की चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कस्बे के लोगों के साथ पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस केंद्र से कस्बे के लोगों को लाभ मिलेगा।
नगर पंचायत द्वारा कस्बे के जल कल परिसर में स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत एसएलआरएम सेंटर के उद्घाटन के बाद चेयरपर्सन सुधा खटीक ने कहा कि यह सेंटर बनने से नगर पंचायत की आय बढ़ेगी। साथ ही कस्बे के लोगों को भी इसका लाभ होगा। नगर में चल रहे डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण के तहत लोगों के घरों से निकलने वाले गीले व सूखे कचरे से अब कस्बे के एसएलआरएम सेंटर में बगैर मशीन के कंपोस्ट खाद बनाने का काम शुरू किया गया है।
विज्ञापन

नगर के एसएलआरएम सेंटरों में टैंक बनाकर हर रोज एकत्रित गीले कचरे को सीधे टैंक में भरकर नई तकनीक से कंपोस्ट खाद तैयार की जा रही है। एक माह का गीला कचरा खपत किया जा सकता है। इस सेंटर में टैंक बनाने की तैयारी है। ऐसे में अब गीले कचरे को आसानी से सेंटर में ही निपटान का जरिया मिल जाएगा। एक माह के भीतर तैयार हो जाने वाले इस कंपोस्ट की बिक्री से कचरा प्रबंधन कार्य में लगी महिलाओं को आय का नया जरिया मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस प्रक्रिया से पर्यावरण को भी प्रदूषण से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed