{"_id":"666621e06cc35ed46505c6c4","slug":"the-incidence-of-diarrhea-and-skin-diseases-is-not-decreasing-in-summer-meerut-news-c-28-1-smrt1010-113982-2024-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गर्मी में डायरिया व त्वचा रोग का प्रकोप नहीं हो रहा कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गर्मी में डायरिया व त्वचा रोग का प्रकोप नहीं हो रहा कम
विज्ञापन
बागपत। गर्मी में डायरिया व त्वचा रोग का प्रकोप कम नहीं हो रहा। यहां रविवार को आरोग्य मेलों में सबसे ज्यादा इन रोगों के मरीज पहुंचे। इनके अलावा मधुमेह की चपेट में भी काफी लोग आ रहे हैं। चिकित्सकों ने सभी का उपचार करने के साथ ही सावधानी बरतने की सलाह दी।
जिले में रविवार को 23 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां 26 चिकित्सकों और 91 पैरा मेडिकल स्टाफ ने मरीजों की जांच कर दवाइयां दीं। इन आरोग्य मेलों में जहां पिछले सप्ताह 799 मरीज जांच कराने के लिए पहुंचे तो इस बार 892 मरीज आए। इनमें सबसे ज्यादा करीब 110 मरीज पेट की बीमारियों के मिले। इसके साथ ही मरीजों के साथ यह समस्या रही कि उल्टी व दस्त ठीक होने पर भी पेट में कई दिन तक दर्द रहता है। इसके अलावा 113 मरीज त्वचा रोग के मिले। मेलों में मुधमेह के 105 मरीज मिले। सीएमओ डा. महावीर सिंह ने बताया कि मरीजों को बीमारियों की जांच के बाद दवाइयां देने के साथ ही दिनचर्या व खानपान बेहतर करने की सलाह दी जा रही है। क्योंकि इस समय दिनचर्या व खानपान बेहतर होने पर काफी बीमारियों से बचा जा सकता है।
--
जिला अस्पताल में भर्ती डायरिया के काफी मरीज
डायरिया के बीस से ज्यादा मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इनको चिकित्सक से दवाई लेने के बाद भी आराम नहीं मिलने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार गर्मी में खानपान सही नहीं होने के कारण यह समस्या हो रही है, जिनका उपचार किया जा रहा है।