Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The importance of a balanced diet was highlighted during the workshop.

Meerut News: कार्यशाला में संतुलित आहार का महत्व बताया

Wed, 08 Apr 2026 08:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 08:36 PM IST
विज्ञापन
The importance of a balanced diet was highlighted during the workshop.
इस्माईल कॉलेज में कामकाजी महिलाओं को व्यस्त जीवनशैली में संतुलित आहार जरूरी विषय पर हुई कार्यशा
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें कामकाजी महिलाओं के लिए संतुलित आहार स्वस्थ थाली का राज विषय पर वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। शुभारंभ प्राचार्य प्रो. अनीता राठी ने किया। आहार विशेषज्ञ डॉ. श्रुति अग्रवाल ने संतुलित आहार की थाली, विभिन्न पोषण तत्वों, भोजन में फलों, हरी सब्जियों और दूध उत्पादों का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि सही समय पर सही मात्रा में पौष्टिक भोजन से मोटापा, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियों से बचा जा सकता है। छात्राओं ने पौष्टिक व्यंजन तैयार किए। प्रो. अनीता राठी ने भी सही आहार को जरूरी बताया। प्रो. दीप्ति कौशिक ने महिलाओं को खुद के स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की सलाह दी। महाविद्यालय के सचिव अरुण गुप्ता ने कहा कि स्वस्थ महिला ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की नींव होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed