{"_id":"68dd4d7175d4db92ee06151a","slug":"the-idol-of-hanuman-was-consecrated-with-a-havan-yagya-meerut-news-c-73-1-smrt1028-105227-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हवन यज्ञ के साथ हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हवन यज्ञ के साथ हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की
विज्ञापन
आदि गुरू शंकराचार्य गुरूकुल आश्रम में गोष्ठी को सम्बोधित करते पदाधिकारी। स्त्रोत:- संवाद
माछरा। आदि गुरु शंकराचार्य गुरुकुल आश्रम नंगलामल में मंत्रोच्चारण, हवन यज्ञ के उपरांत हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
गांव नंगलामल में स्थित आदि गुरु शंकराचार्य आश्रम में मंदिर में मंत्रोच्चारण एवं हवन यज्ञ के उपरांत पंडित महेश अग्निहोत्री ने हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई। गोष्ठी में बोलते हुए पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी ने कहा कि हनुमान बुद्धि व बल के देवता हैं। इनकी उपासना से सभी कष्ट शीघ्र दूर हो जाते हैं। इनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। राष्ट्र निर्माण के लिए जात-पात छोड़कर एक साथ होना होगा।
परमवीर चक्र विजेता योगेंद्र यादव ने कहा कि स्वदेशी अपनाने के लिए बच्चों को शिक्षित व संस्कारी बनाएं, जिससे भारत का बच्चा-बच्चा देश के लिए खड़ा हो सके। आदि गुरु शंकराचार्य आश्रम के संस्थापक स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि आश्रम शिक्षा व संस्कारों का प्रमुख केंद्र है। कार्यक्रम को दुष्यंत तोमर, सुमित राणा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता पूर्व विधायक सत्यवीर त्यागी और संचालन स्वामी दीपक ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान ब्रजेश प्रधान, सुमित कुमार राणा, विमला जाटव, श्रीओम तोमर, विचित्र तोमर, शैलेंद्र शर्मा, सुभाष सैनी, सुनील पुंडीर एडवोकेट, मनोज तोमर, डाॅ. नितिन, डाॅ. संजीव पुंडीर, गजेंद्र सिंह आदि रहे।