फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The ideals of Tirthankaras guide our lives: Acharya Bharat Bhushan

तीर्थंकरों के आदर्श हमारे जीवन का मार्गदर्शन : आचार्य भारत भूषण

Thu, 26 Feb 2026 07:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
The ideals of Tirthankaras guide our lives: Acharya Bharat Bhushan
सरधना। आचार्य भारत भूषण महाराज।
- पंचकल्याणक महोत्सव के चौथे दिन बाल क्रीड़ा व विवाहोत्सव की भव्य प्रस्तुति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। नगर में आयोजित ऐतिहासिक श्री मज्जिनेंद्र पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के चतुर्थ दिवस का शुभारंभ आचार्य भारत भूषण महाराज के सानिध्य में हर्षोल्लास के साथ हुआ।
चौथे दिन आदि कुमार की बाल क्रीड़ा का मनोहारी मंचन किया गया। सौधर्म इंद्र-इंद्राणी सहित अन्य देवों ने बाल रूप धारण कर प्रभु के साथ क्रीड़ा की प्रस्तुति दी। आचार्य ने प्रवचन में कहा कि तीर्थंकरों का जीवन उच्च आदर्शों से परिपूर्ण होता है। पंचकल्याणक पर्व उनके जीवन को आत्मसात करने का पावन अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हमें भी परमात्मा के बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को श्रेष्ठ बनाना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विनीत कौशल, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, अविरल जैन, विनोद चौधरी एवं खंड प्रचारक उदय प्रताप उपस्थित रहे। बाल क्रीड़ा के पश्चात आदि कुमार के विवाहोत्सव की भव्य झांकी निकाली गई। प्रथम हाथी पर कुबेर और ऐरावत हाथी पर बाल आदि कुमार विराजमान रहे। बैंड-बाजों और ढोल-नगाड़ों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते रामलीला मैदान में सुसज्जित अयोध्या पुरी पहुंचे, जहां वैदिक विधिविधान से विवाह संस्कार संपन्न कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वासु जैन, प्रदीप जैन, पंकज जैन कालका परिवार को लाभ प्राप्त हुआ। पंडित अरविंद शास्त्री ने राज्याभिषेक एवं अन्य धार्मिक क्रियाएं संपन्न कराईं। नीलांजना नृत्य की प्रस्तुति हुई, जिसके माध्यम से आदि कुमार में वैराग्य भावना का उदय दर्शाया गया। आदि कुमार के वन गमन और दीक्षा अंगीकार का भावपूर्ण मंचन किया गया। महाआरती का लाभ नूतन जैन, अक्षत जैन, आकाश जैन को प्राप्त हुआ। रात्रि में प्रसिद्ध नाटक कलाकार मयूर जैन एवं साथियों ने जैन रामायण का मंचन किया। कार्यक्रम में सागर जैन, आलोक जैन, अवनीश जैन, राजीव जैन, विनोद जैन, शानू जैन, पंकज जैन, अक्षत जैन, पुलकित जैन, संयम जैन, अनमोल जैन ने सहयोग किया।

सरधना। आचार्य भारत भूषण महाराज।

सरधना। आचार्य भारत भूषण महाराज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed