फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The husband of the SP candidate sat in the police station, publicity was done for the wife

सपा प्रत्याशी के पति को थाने में बैठाया, पत्नी के लिए कर रहे थे प्रचार

Mon, 06 Nov 2017 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 06 Nov 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
The husband of the SP candidate sat in the police station, publicity was done for the wife
सपा

सहारनपुर के नानौता में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पत्नी के लिए प्रचार करना सपा प्रत्याशी के पति को उस समय भारी पड़ गया जब बिना अनुमति नगर में बाइक रैली निकालने पर पुलिस उन्हें थाने ले आई। यहां समर्थकों ने थाने के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद नेता जी को थानाध्यक्ष द्वारा चेतावनी देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन


नानौता नगर पंचायत अध्यक्ष पद की सीट इस बार सामान्य महिला उम्मीदवार के लिए रखी गई है। सोमवार को नगर के पूर्व सभासद शाइस्ता जफर को समाजवादी पार्टी से निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार घोषित किया गया। टिकट मिलने की खुशी में पार्टी प्रत्याशी के पति जफर मेंहदी अपने कुछ बाइक सवार समर्थकों के साथ बाइक रैली निकाल रहे थे। इसी दौरान थाना पुलिस को सूचना मिली कि बिना अनुमति के नगर में जुलूस निकाला जा रहा है। इसके बाद थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए प्रत्याशी के पति को हिरासत में लेकर थाने पर बैठा लिया। 
विज्ञापन


पढ़ें : 'रावण' ने पेशी के बाद कहा, रासुका से नहीं लगता डर
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में प्रत्याशी पति के समर्थक थाने पहुंचे और जफर मेंहदी को छुड़ाने की मांग करने लगे। यह मामला तब और रोचक बन गया जब कांग्रेस प्रत्याशी रूमाना खान के पति एवं निवर्तमान चेयरमैन अफजाल खान ने थाने पहुंच कर मामले को निपटाने की अपील की। उधर थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने प्रत्याशी के पति को चेतावनी देकर थाने से छोड़ दिया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed