{"_id":"5e14cc318ebc3e87f253a5b1","slug":"the-husband-divorces-to-wife-after-nine-years-of-marriage-in-baghpat-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: प्रेम विवाह के नौ साल बाद बीवी को दिया तलाक, ये रही बड़ी वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: प्रेम विवाह के नौ साल बाद बीवी को दिया तलाक, ये रही बड़ी वजह
Tue, 07 Jan 2020 11:54 PM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन तलाक पर कानून बन जाने के बावजूद इस तरह के मामले थम नहीं रहे हैं। नौ साल पहले प्रेम विवाह करने वाले पति ने पत्नी को तीन तलाक दे दिया। शौहर को शक था कि उसकी बीवी के पड़ोसी के साथ संबंध हैं। गुस्से में आए शौहर ने पंचायत के बीच तीन तलाक दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: दहेज के लिए पत्नी को दिया तीन तलाक, पति सहित सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
बागपत में मामला नगर के पुराने कस्बे का है। यहां नौ साल पहले पड़ोस के ही रहने वाले युगल ने प्रेम विवाह किया था। दोनों हंसी खुशी रह रहे थे। महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया। करीब छह माह पहले शौहर को बीवी पर शक हुआ। कुछ दिन पहले जेठानी ने पीड़िता को पड़ोस के ही युवक के साथ बात करते हुए भी देख लिया था। बात शौहर तक पहुंची, तो मंगलवार को मोहल्ले के लोग जमा हो गए। परिवार के बुजुर्गों की पंचायत बैठ गई। पीड़िता बार-बार कहती रही कि उसने कुछ गलत नहीं किया है, उसके किसी के साथ गलत संबंध नहीं हैं। लेकिन पति नहीं माना और गुस्से में उसने तीन बार तलाक बोल दिया। मंगलवार को पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर इंसाफ की गुहार लगाई। पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/