फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The history of Hastinapur is mythological: Narayan Prasad

पौराणिक है हस्तिनापुर का इतिहास : नारायण प्रसाद

Mon, 21 Apr 2025 02:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
The history of Hastinapur is mythological: Narayan Prasad
प्राचीन पांडेश्वरमहादेव मंदिर के पौराणिक इतिहास की जानकारी लेते अखिल भारतीयविद्यार्थी परिषद का - फोटो : mrt
हस्तिनापुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने ऐतिहासिक नगरी में पहुंचकर पौराणिक स्थलों का भ्रमण कर उनका इतिहास जाना।
विज्ञापन

रविवार को महाभारत कालीन ऐतिहासिक नगरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नेपाल के राष्ट्रीय संगठन सचिव नारायण प्रसाद ढकाल, संघ योजना मेरठ विभाग के संगठन मंत्री अनुज, प्रांत कोषाध्यक्ष डाॅ. राजकुमार, बिजनौर के विभाग संगठन मंत्री सतेंद्र, प्रांत सह संयोजक सचिन उपाध्याय आदि हस्तिनापुर पहुंचे। उन्होंने पांडव टीला उल्टा खेड़ा पर पूर्व में हुए उत्खनन की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने रघुनाथ महल, प्राचीन जयंती माता शक्तिपीठ मंदिर, प्राचीन पांडेश्वर महादेव मंदिर, कर्ण मंदिर, द्रौपदी घाट आदि पौराणिक स्थलों का भ्रमण किया।
राष्ट्रीय संगठन सचिव नारायण प्रसाद ढकाल ने कहा कि हस्तिनापुर का पौराणिक इतिहास किसी से छुपा नहीं है। यह अपने पौराणिक महत्व के लिए दुनिया में जाना जाता है। महाभारत काल में कई आश्चर्य चकित घटनाएं इसी भूमि पर हुई। यहीं पर साधु संतों ने लंबे समय तक भगवान की भक्ति कर अपने जीवन को सार्थक किया। जिनका जीवन आज भी लोगों के लिए उदाहरण है। इसी महाभारत कालीन नगरी की पावन धरा पर भगवान श्रीकृष्ण ने भी अपने पग धरे जो महाभारतकाल में कौरव-पांडवों के बीच हुए युद्ध को रोकने के लिए शांति दूत बनकर आए थे।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने हस्तिनापुर के पौराणिक स्थलों का भ्रमण कर इतिहास जाना। कहा कि वह जल्द ही हस्तिनापुर को दिव्य और भव्य बनाने के लिए सरकार से मांग करेंगे। अभी हस्तिनापुर में वह विकास नहीं किया गया, जिसकी यहां दरकार है। जबकि यहां का पौराणिक इतिहास देश-दुनिया के लोग जानते हैं। इस अवसर पर मनोज अहलावत, जेपी बैसला, प्रतीक शर्मा ने अतिथियों के भ्रमण व दर्शन व आदि की व्यवस्था में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed