फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Governor will visit the Sports University today.

Meerut News: आज खेल विवि का दौरा करेंगी राज्यपाल

Mon, 20 Jul 2026 08:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
The Governor will visit the Sports University today.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। सलावा स्थित मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय में मंगलवार को प्रस्तावित राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के दौरे को लेकर सोमवार को प्रशासनिक तैयारियां अंतिम चरण में रहीं। अधिकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। राज्यपाल की फ्लीट ने भी निर्धारित रूट का निरीक्षण किया।

दौरे के मद्देनजर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्यप्रकाश सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल, बैठक कक्ष, प्रवेश एवं निकास मार्ग तथा पार्किंग व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। मंगलवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राज्य खेल विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा करेंगी। तैयारियों के दौरान खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत, अपर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश सिंह, उप जिलाधिकारी उदित नारायण सेंगर समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। विश्वविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई का अभियान चलाया गया। सलावा चौराहे से लेकर विश्वविद्यालय परिसर तक स्वागत संबंधी होर्डिंग और सूचना बोर्ड लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed