Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The government should not have control over monasteries and temples: Milind Parande

मठ-मंदिरों पर सरकार का कब्जा नहीं होना चाहिए : मिलिंद परांडे

Fri, 20 Nov 2026 09:37 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 09:37 PM IST
विज्ञापन
The government should not have control over monasteries and temples: Milind Parande
विहिप विधि प्रकोष्ठ व अधिवक्ता मिलन की विचार गोष्ठी में बोले विहिप के केंद्रीय मंत्री
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। विश्व हिंदू परिषद विधि प्रकोष्ठ व अधिवक्ता मिलन द्वारा अधिवक्ता विचार गोष्ठी का आयोजन जिला बार एसोसिएशन के महात्मा गांधी सभागार में किया गया। जिसमें विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री मिलिंद परांडे ने कहा कि हिंदू समाज में तरह-तरह की विकृतियां आ रही है।
विश्व हिंदू परिषद भारतीय सनातन द्वारा स्थापित मठ मंदिरों को हिंदू समाज को सौंपने के लिए विभिन्न न्यायालय में लड़ाई लड़ी जा रही है। मठ मंदिरों पर सरकार का कब्जा नहीं होना चाहिए, क्योंकि अन्य किसी समुदाय के धर्म स्थलों पर सरकार का कब्जा नहीं है।
विज्ञापन

जिला न्यायालय में परिवार वादों का लगातार बढ़ता चिंता का विषय है, जिसके लिए विश्व हिंदू परिषद ने तय किया है कि आगामी योजना में परिवार परामर्श केंद्र खोलकर ऐसे परिवारों का विमर्श कर कर परिवारों को टूटने से बचाने का कार्य करेंगे। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश विनायक खांडेकर व प्रांत संगठन मंत्री अरुण कुमार और प्रांत मंत्री राजकुमार डूंगर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन संजीव श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान डॉ. अलका रानी, सतीश बालियान, हरेंद्र कुमार, विवेक, विनय चौबे, ठाकुर विश्वास चौहान, हर्ष गौतम, बृज भूषण गर्ग पंकज जैन, जय आदित्य लूथरा, चंद्रिका, दीपिका वर्मा, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वकीलों का दायित्व बढ़ा
मिलिंद परांडे ने कहा कि कि आज लव जिहाद, लैंड जिहाद आदि विषयों को लेकर अधिवक्ताओं का दायित्व भी बढ़ गया है।अधिवक्ताओं को आगे आकर विभिन्न विधिक कार्यों को कार्यों में अपना सहयोग प्रदान करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कुमार चौबे एडवोकेट ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed