फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The government is fully committed to the dignity, safety, and welfare of women.

Meerut News: सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध

Mon, 28 Sep 2026 09:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
The government is fully committed to the dignity, safety, and welfare of women.
जानीखुर्द। जानी ब्लॉक सभागार में आयोजित सेवा संकल्प अभियान में हिस्सा लेती आंगनवाड़ी फोटो संवाद
जानी खुर्द। जानी ब्लॉक सभागार में बाल विकास विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विभागीय योजनाओं एवं अभियानों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मनिंदर पाल सिंह रहे। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाकर उनकी सेवाओं का सम्मान किया गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कोमल ने संचालित विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। बताया कि 25 सितंबर से 7 अक्तूबर तक प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र पर आंगन का उत्सव मनाया जा रहा है। विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, अन्नप्राशन वितरण एवं रेसिपी प्रतियोगिता का भी भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख गौरव चौधरी, सीडीपीओ मीनाक्षी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, पुनीता, नीलम सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed