{"_id":"5f12012d8ebc3e63653d3619","slug":"the-government-gave-3-5-crore-to-the-medical-college-meerut-news-mrt491755971","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन ने मेडिकल कॉलेज को 3.5 करोड़ रुपये दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन ने मेडिकल कॉलेज को 3.5 करोड़ रुपये दिए
विज्ञापन

मेरठ। शासन ने मेडिकल कॉलेज को आपदा प्रबंधन के लिए 3.5 करोड़ रुपये दिए हैं। इनमें दो करोड़ रुपये मशीनों के लिए हैं। वहीं, डेढ़ करोड़ रुपये अन्य उपकरणों और दूसरी जरूरतों के लिए दिए गए हैं।
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. धीरज राज बालियान ने बताया कि शासन ने 3.5 करोड़ रुपये मेडिकल कॉलेज को आपदा प्रबंधन के लिए दिए हैं। यदि महामारी के समय कॉलेज को इस धनराशि की जरूरत पड़ती है तो इसका इस्तेमाल की जा सकती है। इसे कोरोना टेस्ट के लिए मशीन, सैंपल टेस्ट खर्च एवं पीपीई किट में इस्तेमाल की जा सकेगी। हालांकि पीपीई किट शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही हैं।
10 लोगों ने कोरोना को मात दी
मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में शुक्रवार को 10 लोगों ने कोरोना को मात दी। नोडल अधिकारी डॉ. टीवीएस आर्य ने बताया कि सभी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। धर्मेंद्र (43) निवासी मेरठ, राजपाल (70) निवासी हापुड़, दर्शन (30) निवासी मेरठ, ज्योति (26) निवासी मेरठ, अंकुर ( 52) निवासी मेरठ, अंजू (44) निवासी बागपत, नुसरत (28) निवासी मेरठ, रामकुमार ( 45) निवासी बागपत, मीनाक्षी (25) निवासी मेरठ, महेंद्र (68) निवासी बागपत हैं। पिछले 24 घंटे में किसी भी कोरोना पॉजिटिव की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक के संपर्क वाले निगेटिव
भाजपा विधायक सत्यवीर त्यागी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उनके संपर्क वाले 17 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। वहीं, सरधना, जानी, परतापुर थाने के 28 पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है।