फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The glory story of Maratha Empire presented in the annual festival

Meerut News: वार्षिकोत्सव में प्रस्तुत की मराठा साम्राज्य की गौरव गाथा

Sun, 08 Dec 2024 02:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
The glory story of Maratha Empire presented in the annual festival
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ पब्लिक स्कूल फॉर गर्ल्स में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें वक्ताओं ने कहा कि ‘द एकोज़ ऑफ मराठा’ ने शिक्षा और इतिहास को नए आयामों से जोड़ा। प्रस्तुतियों के माध्यम से मराठा साम्राज्य की गौरव गाथा को दर्शाया गया। इसके साथ ही

मराठा साम्राज्य की ऐतिहासिक गाथाओं, वीरता, समृद्धि और सांस्कृतिक धरोहर को जीवित करने के उद्देश्य से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में छात्राओं ने मराठा साम्राज्य के महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज, उनके मित्रों और उनकी रणनीतियों पर आधारित नृत्य और नाटक प्रस्तुत किए, साथ ही साथ भारत की विभिन्न वीरांगनाओं की पुर्नस्मृति कराई गई। नृत्य नाटिका में विजयी युद्धों की झलकियों, मराठा संस्कृति की परंपराओं और उनके साम्राज्य के विस्तार को अद्भुत तरीके से मंचित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या रचना शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उप प्रधानाचार्या बेला चड्ढा ने आगंतुकों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद अरुण गोविल, मेजर जनरल बीडी वाधवा, अमरीश वशिष्ठ, डॉ. कंचन मालिक, डॉ. जेएस मलिक रहे। इस अवसर पर विद्यालय की सह-संस्थापिका कुसुम शास्त्री, विद्यालय निदेशक विक्रमजीत सिंह शास्त्री, निदेशिका केतकी सिंह शास्त्री, हेड एडमिन कर्नल प्रमोद सिंह अत्री, सिटी कोऑर्डिनेटर सपना आहूजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed