{"_id":"68c04ead25f72a368408ef15","slug":"the-glory-of-baba-mohanram-was-praised-through-hymns-mawana-news-c-40-1-smrt1041-110029-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"भजनों के माध्यम से बाबा मोहनराम की महिमा का गुणगान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भजनों के माध्यम से बाबा मोहनराम की महिमा का गुणगान किया
विज्ञापन
मवाना। नगर में प्राचीन शिव मंदिर जुड्डी स्थित बाबा मोहनराम खोली धाम मंदिर पर स्थापित बाबा मोहनराम की प्रतिमा का वार्षिक स्थापना दिवस मनाया गया। जागरण में भक्तोंं ने भजनों द्वारा बाबा की महिमा का गुणगान किया। भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
मंदिर में बाबा मोहनराम की स्थापित प्रतिमा का मंगलवार को वार्षिक स्थापना दिवस मनाया। बाबा मोहनराम का जागरण हुआ, जिसमें भक्तों ने अनेक भजन गाकर बाबा की महिमा का गुणगान किया गया। सुनीता व राजकुमार ने बताया कि जो भी श्रद्धालु बाबा के मंदिर पर मत्था टेककर मन्नत मांगते हैंं, बाबा उनकी मनोकामना पूरी करते हैं। बाबा के जागरण में आसपास गांवों की महिला श्रद्धालु भी शामिल हुईं। जागरण के पश्चात मंदिर पर भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन में आदेश मस्ताना, अशोकनाथ, सुदेश, सचिन, लोकेश, सुभम, बबलू, लक्ष्मी, शेखर सिंह आदि का सहयोग रहा।