{"_id":"6390722332a20d17c672d8df","slug":"the-girl-was-molested-in-the-medical-area-of-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़, लोगों की भीड़ देख मौके से फरार, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़, लोगों की भीड़ देख मौके से फरार, मुकदमा दर्ज
Wed, 07 Dec 2022 04:31 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 07 Dec 2022 04:31 PM IST
सार
Meerut News : घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। वहीं हंगामा होता देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
मेरठ पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में एक मनचले ने घर में घुसकर छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। छात्रा ने छेड़छाड़ का विरोध किया। वहीं हंगामा होते देख आसपास के लोग वहां पहुंचे तो आरोपी मनचला फरार हो गया। इसके बाद छात्रा ने परिजनों को मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन
वहीं परिजन पीड़ित को लेकर मेडिकल थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। छात्रा ने आरोप लगाया कि मनचला काफी दिनों से उसका पीछा कर रहा था। बुधवार को जब वह घर में अकेली थी तो आरोपी उनके घर में घुस गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: शोरूम से जींस चुराकर युवक फरार, CCTV में कैद हुआ चेहरा, फिर माफी मांगने पहुंचा आरोपी
विज्ञापन
आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। वहीं विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गया और हंगामा करने लगा। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक मंजर: जिगर के टुकड़े को टुकड़ों में देख कांप उठा पिता का कलेजा, मुंह में सिर लेकर दौड़ता रहा कुत्ता