फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The girl slapped the boyfriend and his wife, ruckus

युवती ने प्रेमी और उसकी पत्नी को सरेआम पीटा, हंगामा

Wed, 15 Nov 2017 04:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 15 Nov 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
The girl slapped the boyfriend and his wife, ruckus
युवती ने प्रेमी व उसकी पत्नी को पीटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

बागपत। दिल्ली बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास एक युवक अपनी पत्नी के साथ जा रहा था। तभी एक युवती आई और उसने युवक और उसकी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। इससे भीड़ जमा हो गई और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लग गया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को कोतवाली ले आई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन


पढ़ें : प्रेमिका ने थाने में कहा... मरना मंजूर, पर शादी प्रेमी से ही करूंगी
विज्ञापन

    
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का युवक अपनी पत्नी के साथ दिल्ली बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास से गुजर रहा था और उनके साथ एक बच्चा भी था। तभी एक युवती ने अपने को युवक की प्रेमिका बताकर युवक और उसकी पत्नी की पिटाई शुरू कर दी। इससे भीड़ जमा हो गई। भीड़ के कारण दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम हो गया। युवती ने अपने को युवक की प्रेमिका बताया और कहा उसने मेरे साथ धोखा किया है। वह चिल्ला-चिल्लाकर बार-बार यही बोल रही थी कि मुझे धोखा देकर उसने दूसरी शादी की है। बाद में युवक ने प्रेमिका कहने वाली युवती की भी पिटाई की। इससे वह घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों में बीच-बचाव किया। बाद में पुलिस तीनों को कोतवाली ले गई, पुलिस दोनों से छानबीन करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed