फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The girl is disturbed by the obscene antics of the man

मनचले की अश्लील हरकतों से युवती परेशान

Tue, 22 Jul 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
The girl is disturbed by the obscene antics of the man
सरधना। क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती पिछले कई दिनों से एक मनचले युवक की हरकतों से इस कदर परेशान है कि अब उसका घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। आरोपी युवक अलग-अलग नंबरों से लगातार कॉल और मेसेज कर अश्लील बातें कर रहा है। युवती ने विरोध किया तो उसने परिवार के सदस्यों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया। सोमवार को युवती अपने भाई के साथ थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

तहरीर में पुलिस को बताया कि युवक मोबाइल फोन पर लगातार अश्लील मेसेज भेजता है और कॉल कर गालियां देता है। वह अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर ब्लैकमेल कर रहा है। युवती का कहना है कि आरोपी उसकी गतिविधियों पर नजर रखता है। उसे पता होता है कि वह कब और कहां जाती है, किससे बात कर रही है और उसने क्या पहना है। इस कारण वह मानसिक तनाव में है और घर से निकलने में भी डरने लगी है। युवती ने परिजनों को मामले की जानकारी दी तो आरोपी ने उन्हें भी परेशान करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के मोबाइल नंबरों पर भी उसने अश्लील कॉल और मेसेज भेजने शुरू कर दिए। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पूरी जानकारी दी तो पुलिस ने तत्काल आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। पुलिस ने युवती की तहरीर पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed