फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The girl called the excuse and threw acid on her face, scream

युवती को बहाने से बुलाया और चेहरे पर फेंक दिया तेजाब, मची चीख पुकार

Sat, 17 Jun 2017 07:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Sat, 17 Jun 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
The girl called the excuse and threw acid on her face, scream
युवती के चेहरे पर तेजाब फेंका

एक सिरफिरे बाइक सवार युवक ने पहले तो बहाने से युवती को घर से बाहर बुलाया और आते ही उस पर एसिड अटैक कर दिया। जिसमें युवती बुरी तरह झुलस गई। जिसे परिजनों ने पहले निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। लेकिन नाजुक हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात्रि करीब 10 बजे बाइक पर एक युवक मोहल्ला अब्दुलहक (टपरी) में नाजिम के घर पहुंचा। जहां उसने नाजिम के घर में आवाज लगाई तो घर से एक बच्चा निकल कर बाहर आया। जिससे उसने घर में मौजूद नाजिम की 21 वर्षीय बेटी प्रवीन को बाहर बुलाने का कहा। साथ ही बहाने बनाया कि दिल्ली में काम करने वाले उसके भाई ने कुछ पैसे भेजे हैं, जो उसे देने हैं। बच्चे से जानकारी होने पर जैसे ही प्रवीन घर के दरवाजे पर पहुंची तो पहले से हाथ में बोतल लेकर खड़े युवक ने उस पर तेजाब डाल दिया। जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई। प्रवीन की चीख की आवाज सुनकर परिजन दौड़कर बाहर आए तो युवक वहां से फरार हो चुका था। परिजन उसे लेकर निजी चिकित्सक के यहां पहुंचे। लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाद में सूचना मिलने पर कोतवाल पंकज कुमार त्यागी मोहल्ला अब्दुलहक पहुंचे और परिजनों से घटना की बाबत जानकारी ली। वहीं सूत्र बताते हैं कि एसिड अटैक करने वाले युवक को इससे पहले भी कई बार यहां गुजरते हुए देखा गया है। लेकिन वह कौन है और कहां रहता है इसकी बाबत जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि युवक के बारे में पता लगाया जा रहा है। युवती पर तेजाब क्यों डाला। इसकी जांच भी की जा रही है। पुलिस ने पीड़ित पिता नाजिम की तहरीर पर अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed