{"_id":"6900cd4ecc73a7e99d088e1b","slug":"the-ganga-fair-and-the-start-of-the-mill-crushing-season-will-further-increase-the-problem-on-the-main-road-meerut-news-c-40-1-smrt1041-110535-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गंगा मेले और मिल का पेराई सत्र शुरु होने से मुख्य मार्ग पर और बढ़ेगी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गंगा मेले और मिल का पेराई सत्र शुरु होने से मुख्य मार्ग पर और बढ़ेगी समस्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। आगामी दिनों में मवाना में आम लोगों के लिए परेशानी और बढ़ने वाली है। गंगा मेले में जाने वाले लोगों और चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने के कारण कस्बे के मुख्य मवाना-हस्तिनापुर मार्ग पर जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा। इस मार्ग पर पहले ही राहगीर जाम की समस्या से परेशान हो रहे हैं। जबकि पुलिस और प्रशासन द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
नगर के मुख्य मार्ग मेरठ-हस्तिनापुर रोड पर जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। प्रतिदिन दिन में कई बार लगने वाले जाम के कारण लोगों का इस मार्ग से गुजरना मुश्किल हो रहा है। करीब पांच मिनट का रास्ता पार करने में आधे घंटे का समय लग जाता है। जाम की समस्या का कारण स्थायी और अस्थायी अतिक्रमण है। मुख्य मार्ग पर बने नर्सिंग होम और अधिकांश काॅम्प्लेक्स आदि में पार्किंग की सुविधा नहीं होने से वाहन सड़क पर ही खड़े होते हैं। इसका नतीजा यह होता है कि सड़क संकरी हो जाती है और वाहनों को निकालने में परेशानी होती है।
वहीं, ई-रिक्शा और टेंपो की बाढ़, सड़क से सटकर खड़ी ठेलियां, दुकानदारों द्वारा सड़क किनारे पैदल चलने वालों के स्थान पर रखा सामान भी जाम की समस्या पैदा करता है। अब कार्तिक गंगा स्नान मेला शुरू हो रहा है। साथ ही अगले माह मिल का पेराई सत्र भी शुरू हो जाएगा। इस कारण मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या और अधिक विकट होगी लेकिन इस ओर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों व नगर पालिका द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जबकि लोगों द्वारा लगातार जाम की समस्या से निदान की मांग लगातार की जा रही है। यदाकदा पुलिस और नगर पालिका अतिक्रमण हटाओ के नाम पर औपचारिकता भर अभियान चलाकर इतिश्री कर लेती है।
विज्ञापन
वर्जन...
गंगा स्थान मेले और मिल का पेराई सत्र शुरू होने पर जाम से निजात के लिए एसडीएम साहब से बात कर अतिक्रमण हटवाया जाएगा। -राजीव कुमार, ईओ, नगर पालिका, मवाना