फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The foundation to make the city smart will be laid in 2020

2020 में जनता को मिलेगा

Mon, 30 Dec 2019 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
The foundation to make the city smart will be laid in 2020
मेरठ। महानगर की जनता के लिए वर्ष 2020 कुछ अच्छा लेकर आ रहा है। जहां स्मार्ट सिटी बनाने की नींव रखी जाएगी, वहीं शहर बदला-बदला नजर आएगा। इसके लिए उप्र सरकार द्वारा जारी स्मार्ट सिटी योजना पर विकास का खाका तैयार कर लिया है। जहां शहर के चौराहे बदले-बदले नजर आएंगे, वहीं दो एकड़ से बड़े तालाबों में हर समय साफ पानी और किनारों पर चाय कैंटीन की सुविधा मिलेगी। इसके लिए कमिश्नर के निर्देश पर नगर निगम, एमडीए सहित सभी विभागों ने काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

स्मार्ट बनेंगे शहर के 158 स्कूल, कॉलेज
स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के 156 प्राथमिक , उच्च प्राथमिक, जीआईसी और जीजीआईसी कॉलेज को स्मार्ट बनाया जाएगा। जहां बिल्डिंग का स्वरूप बदला दिखाई देगा, वहीं ई-लर्निंग क्लास में बच्चे पढ़ाई करते दिखाई देंगे। इसके लिए बजट प्रस्ताव तैयार हो चुका है। यह कार्य नगर निगम कराएगा। फिलहाल बीएसए से स्कूलों की स्थिति और पूर्व में कराए कार्यों का लेखाजोखा लिया जा रहा है।
विज्ञापन

सभी चौराहे होंगे स्मार्ट
शहर के सभी चौराहे स्मार्ट होंगे। छोटे चौराहों को नगर निगम अपने स्तर से सुंदर बनाने का काम करेगा। जबकि बड़े चौराहों का सौंदर्यीकरण निगम और एमडीए मिलकर करेंगे। निगम ने खैरनगर, बच्चा पार्क, कमिश्नरी चौराहा पार्क पर लाइट, फव्वारा लगाने का काम पूरा कर लिया है। सर्किट हाउस के बाहर भी काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण
शहर में दो एकड़ से बड़े तालाबों के सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया। स्मार्ट सिटी के बिंदुओं पर गौर करें तो तालाबों की खुदाई के बाद उसमें पंप से स्वच्छ पानी भरा जाएगा। तालाबों की चार दिवारी करके सीढ़ियां बनाई जाएंगी। चारों तरफ बगीचा होगा। इससे अधिक बड़े तालाबों पर कैंटीन की भी व्यवस्था होगी।
10 हजार घरों में लगेगी हॉल कंपोस्टिंग यूनिट
स्मार्ट सिटी योजना के तहत नगर निगम ने शहर के 10 हजार घरों में हॉल कंपोस्टिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव तैयार किया है। जिसकी शुरूआत जनवरी 2020 से की जाएगी। हॉल कंपोस्टिंग तैयार करने वाले प्रत्येक परिवार को 255 रुपये नगर निगम की तरफ से मिलेंगे। भवन स्वामी को यूनिट एक साल तक संचालित करनी होगी। इसके लिए नगर निगम खाद बनाने का पाउडर भी उपलब्ध कराएगा। तीन बार यूनिट का परीक्षण होगा। इसके बाद ही निगम धनराशि जारी करेगा। ऐसे सभी घरों के बाहर प्लेट लगाई जाएगी।

---------------------
वर्जन...
नववर्ष में होगी शुरूआत
स्मार्ट सिटी प्रपोजल के माध्यम से कराए जाने वाले कार्यों की शुरूआत नववर्ष से करायी जाएगी। हॉल कंपोस्टिंग यूनिट हो या अन्य कार्य। सभी में मेरठ का नाम गिनीज बुक में दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा। इसमें जनता के सहयोग की भी जरूरत है। -डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, नगरायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed