फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The foot march started in protest against the UGC bill reached Meerut.

Meerut News: यूजीसी बिल के विरोध में शुरू हुई पैदल यात्रा मेरठ पहुंची

Fri, 06 Mar 2026 02:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The foot march started in protest against the UGC bill reached Meerut.
मेरठ। यूजीसी बिल के विरोध में आठ मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले देशव्यापी आंदोलन में शामिल होने के लिए पैदल यात्रा के साथ हरिद्वार के महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी मेरठ पहुंच गए हैं। वह परतापुर में अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन सिरोही और क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र मलिक के साथ यहां रुके। शुक्रवार को वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पैदल यात्रा में सचिन सिरोही भी अपनी टीम के साथ शामिल होंगे।
विज्ञापन

सचिन सिरोही ने कहा कि तत्काल यह कानून वापस नहीं लिया तो आंदोलन बड़ा रूप लेगा। यह हिंदू समाज को बांटने वाला कानून है। धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि देशहित में यह सही नहीं है। महंत यति रामस्वरूपानंद गिरी ने कहा कि यह कानून सनातन धर्म के भी हित में नहीं है। पैदल यात्रा में अजय सिरोही, गुलशन चौहान, जगसरन कौशिक, भानुप्रताप भाटी, ओमकार, विनीत शर्मा, पंडित भोला दत्त शर्मा, मुनेश राघव, मुकेश ठाकुर, पंडित सौरभ सिवाया, मयंक शर्मा दौराला, वासु शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed