फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The foot march protesting against the UGC reached Mohammad Faridpur.

Meerut News: यूजीसी के विरोध में पैदल यात्रा मोहम्मद फरीदपुर पहुंची

Tue, 29 Sep 2026 07:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
The foot march protesting against the UGC reached Mohammad Faridpur.
सरधना। यूजीसी के विरोध में राजपूत उत्थान सभा की ओर से निकाली जा रही पैदल यात्रा मंगलवार को दूसर
राजपूत उत्थान सभा के पदाधिकारियों ने निकाली यात्रा, मांगों को लेकर अनिश्चितकाल तक जारी रखने का एलान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। यूजीसी के विरोध में राजपूत उत्थान सभा की ओर से निकाली जा रही पैदल यात्रा मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। यात्रा खेड़ा गांव होते हुए मोहम्मद फरीदपुर पहुंचकर संपन्न हुई। आयोजकों ने कहा कि यूजीसी के विरोध में शुरू की गई यह पैदल यात्रा अनिश्चितकाल तक जारी रहेगी। इसके माध्यम से अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। राजपूत उत्थान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सोम के नेतृत्व में निकाली जा रही यात्रा में समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। मंगलवार को यात्रा खेड़ा गांव से होकर गुजरी और मोहम्मद फरीदपुर पहुंचकर समाप्त हुई। प्रतिभागियों ने यूजीसी के विरोध में अपनी आवाज उठाई। आयोजकों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाता, तब तक यात्रा जारी रखी जाएगी।

आयोजकों ने यूजीसी के प्रावधानों को लेकर समाज की आपत्तियों और मांगों को प्रशासन एवं सरकार तक पहुंचाने के उद्देश्य से यात्रा आयोजित किए जाने की बात कही। प्रतिभागियों ने कहा कि यात्रा के माध्यम से लोगों को अपने उद्देश्य से जोड़ने और विरोध को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। राजपूत उत्थान सभा के पदाधिकारियों के अनुसार आगामी दिनों में भी यात्रा विभिन्न गांवों से होकर निकाली जाएगी। यात्रा में प्रताप चौहान, अर्जुन खेड़ा, सौरभ, मनिंदर, पिंटू और सतीश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed