Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The five-day grand festival of lights, Deepotsav, will span six days, beginning on Friday.

Meerut News: छह दिन तक चलेगा पंच महापर्व दीपोत्सव, शुक्रवार से होगी शुरुआत

Tue, 03 Nov 2026 06:13 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 06:13 PM IST
विज्ञापन
The five-day grand festival of lights, Deepotsav, will span six days, beginning on Friday.
- धनतेरस से भैया दूज तक होगी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। पांच दिन चलने वाला पंच महोत्सव इस बार छह दिन का होगा। धनतेरस से शुरू होकर भैया दूज तक चलने वाले इस पर्व में हर दिन का अपना आध्यात्मिक महत्व है। इन दिनों में धनतेरस, नरक चतुर्दशी, दीपावली, सोमवती अमावस्या, गोवर्धन पूजा और भैया दूज पर्व मनाए जाएंगे। इनके लिए बाजारों में भी खरीदारी की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

आचार्य मनीष स्वामी ने बताया कि पहला पर्व धनतेरस छह नवंबर को है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और धन के देवता कुबेर की पूजा की जाती है। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के सचिव आचार्य कौशल वत्स ने बताया कि मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। इसलिए इस दिन नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। सोना-चांदी, आभूषण, पीतल और तांबे के बर्तन, सिक्के, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी का भी विशेष महत्व है। इसके अलावा झाड़ू, धनिया, नमक, शंख, कौड़ियां और स्फटिक का श्री यंत्र खरीदना भी शुभ माना जाता है। शाम को यमराज के निमित्त दीपदान किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दूसरा पर्व नरक चतुर्दशी या छोटी दीपावली सात नवंबर को मनाई जाएगी। इसे रूप चौदस और हनुमान जयंती के रूप में भी मनाया जाएगा। इस दिन सुबह भगवान कृष्ण की पूजा करने की भी परंपरा है। मान्यता कि भगवान कृष्ण ने नरकासुर का वध कर लोगों को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। आठ नवंबर को मुख्य दीपावली पर्व मनेगा। इस दिन घरों और प्रतिष्ठानों में भगवान गणेश, माता लक्ष्मी और महाकाली की पूजा होगी। दीप जलाकर सुख समृद्धि की कामना की जाएगी। अगले दिन नौ नवंबर को सोमवती अमावस्या रहेगी। इस दिन तीर्थ स्नान, दान, जप और पितरों के निमित्त तर्पण करने का विशेष महत्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का आयोजन होगा। भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गाय-बछड़ों की पूजा की जाएगी। मंदिरों में विभिन्न पकवानों का भोग लगाकर अन्नकूट प्रसाद वितरित किया जाएगा। वहीं, 11 नवंबर को भैया दूज के साथ छह दिवसीय दीपोत्सव का समापन होगा। इस दिन बहनें भाइयों को तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed