फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the firm director statue burn

पानीपत फिल्म निर्देशक पुतला फूंका

Thu, 12 Dec 2019 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
the firm director statue burn
सरूरपुर/सरधना। कस्बा करनावल में मुख्य बाजार में जाट समाज के युवाओं ने बुधवार को फिल्म पानीपत के निर्देशक के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान समाज के लोगों ने फिल्म निर्माता पर व्यक्त्वि के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

लोकेंद्र पंघाल एवं अनुज बजरंगी ने करनावल कस्बा स्थित गुंडी तालाब पर मुख्य बाजार में फिल्म पानीपत के निर्देशक का पुतला फूंका। कस्बे के मुख्य बाजार से पुतले को घुमाकर चौराहे पर आग के हवाले कर नारेबाजी की। अनुज बजरंगी ने कहा कि निर्देशक ने फिल्म पानीपत में महाराज सूरजमल के किरदार का गलत तरीके से पेश करके उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। हालांकि महाराज सूरजमल के गौरवशाली इतिहास ने राजस्थान के भरतपुर में जीत का परचम लहराकर समाज को नई दिशा दी थी। वहीं, दिल्ली तक उनके साम्राज्य का झंडा बुलंद होता था। उन्होंने सरकार को तत्काल फिल्म पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार फिल्म पर रोक नहीं लगाती तो समाज सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होगा। इस दौरान श्याम सिंह, उधम सिंह, मोहित, वीरेंद्र, राहुल जड़ौदिया, उत्तम डागर, राकेश शर्मा, गौरव मोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सरधना में हिंदू जागरण मंच द्वारा पानीपत फिल्म के विरोध में पुतला फूंका गया। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने कहा कि महाराजा सूरजमल हिंदुत्व के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने सदा धर्म व देश के लिए लड़ाई लड़ने का काम किया और प्राणों की आहूति दी। एक फिल्म के माध्यम से उनकी छवि खराब की जा रही है। जिससे देशभर के हिंदू समाज में भारी आक्रोश है। उन्होंने फिल्म से विवादित दृश्य काटने और शौर्य गाथा प्रसारित करने की मांग की। ऐसा नहीं करने पर उन्होंने सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने की चेतावनी दी। इस दौरान उन्होंने फिल्म का पुतला फूंका और डायरेक्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस संबंध में तहसील पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। यहां जयंत राणा, सनी छुर, जितेंद्र तालियान, आशु तालियान, उधम, शिवम, सचिन, आदित्य, विशाल, शुभम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed