{"_id":"6115808e8ebc3e7ae71d98cc","slug":"the-fire-broke-out-in-the-room-built-in-the-temple-premises-the-priest-scorched-meerut-news-mrt551641755","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर परिसर में बने कमरे में लगी आग, पुजारी झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर परिसर में बने कमरे में लगी आग, पुजारी झुलसा
विज्ञापन

मेरठ। लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र की पिल्लोखड़ी चौकी के अंतर्गत मंदिर के परिसर में बने कमरे में बृहस्पतिवार तड़के संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक पुजारी झुलस गया, जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पिछले सात साल से मंदिर की देखरेख यहां के पुजारी आकाश करते हैं। मंदिर के गेट के बाहर ही उनके पिता ने साइकिल की दुकान है। मंदिर के पिछले हिस्से में एक कमरा है। बृहस्पतिवार सुबह करीब छह पुजारी आकाश गैस पर चाय बना रहा थे, इसी दौरान आग लग गई। शोर शराबा सुनकर आस-पास के लोग एकत्र हो गए। थाना पुलिस और फिर दमकल की दो गाड़ियां पहुंची।
मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की चपेट में आने से आकाश झुलस गया। आकाश ने बताया कि गैस लीक होने के कारण आग लगी और वह चपेट में आ गया। उधर, आग लगने को लेकर तरह-तरह की चर्चा है। सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है, जिसकी जांच कराई जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।