फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The final will be between Rishabh Cricket Academy and GTB.

Meerut News: ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और जीटीबी के बीच होगा फाइनल

Sun, 28 Sep 2025 01:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
The final will be between Rishabh Cricket Academy and GTB.
मेरठ..कंवलजीत..गुरुतेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खिलाडियों को पुरस्कृत करते कोच अतहर अली......स
- गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रही जनपद स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में खेल निदेशालय की ओर से आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और जीटीबी क्रिकेट एकेडमी ने मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई। शनिवार को प्रतियोगिता में दो मैच खेले गए।
पहले मैच में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 24.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 241 रन बनाए। इसमें आदित्य ने 44, कृपाल ने 65, अभिजीत नरे 37 और खुशी ने 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में कुश ने दो, कबीर ने दो, अरहान और देव ने भी दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईटीआई की टीम 25 ओवर में 204 रन ही बना सकी। ऋषभ की टीम ने 37 रन से जीत प्राप्त की। आईटीआई की ओर से सुहेल ने 40, विशाल ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में पार्थ ने पांच, कार्तिक, हिमांशु और आदित्य ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दूसरा मैच जूनियर वर्ग में खेला गया। इसमें गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18 ओवर में 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए। इसमें अविरल ने 43, जैद ने 35, विरोट ने 34 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में ध्रुव ने तीन, शिव ने दो, आईश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ जूनियर की टीम 17 ओवर में 10 विकेट खोकर 155 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीटीबी ने दस रन से जीत प्राप्त की। ऋषभ की ओर से कार्तिक और रितिक ने 38-38 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अविरल ने तीन, शिव ने दो, ओम और आरव ने दो-दो विकेट लिए। क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि आज रविवार को प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला होगा। दोपहर तीन बजे समापन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि एडवोकेट आनंद कश्यम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed