शिया और सुन्नी आपस में भिड़े, धारदार हथियारों से किया हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में मोहल्ला तिहाई में शिया समुदाय के दो भाईयों पर उनके घर के बाहर सुन्नी समुदाय के 15-20 युवकों ने लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। मामला शिया और सुन्नी समुदाय से जुड़ा होने की सूचना एसपी देहात, एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंचे। आरोपी हमलावर पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गए। एहतियात के तौर पर मौके पर फोर्स तैनात कर दी है। एसपी देहात का कहना है कि दो परिवारों का आपसी झगड़ा है। शिया-सुन्नी जैसा कोई मामला नहीं है।
मोहल्ला तिहाई निवासी नवाजिश लियाकत हुसैन ने बताया कि शाम को सुन्नी समुदाय के कुछ युवक मकान के बाहर खडे़ होकर गाली गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने अभद्रता की। इस पर वह आरोपियों के खिलाफ तहरीर देने थाने पहुंच गया। घर लौटने पर वहां खड़े 15-20 युवकों ने लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। बीच बचाव करने आए भाई रिहान को भी आरोपियों ने पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर आनन-फानन सीओ यूएन मिश्र, एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव तथा थाना प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। तब तक वहां दोनों समुदाय के लोग जमा हो गए। बाद में एसपी देहात राजेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। वहीं आरआरएफ (रेस्पांस फोर्स) को भी बुला लिया गया।
पढ़ें : Facebook पर दोस्ती, फिर चैटिंग... डाल दी अश्लील पोस्ट, चली गोलियां
विवाद पारिवारिक और पुराना है
एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि विवाद पारिवारिक और पुराना है। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। जब पुलिस हमलावरों को गिरफ्तार करने मकान में घुसी तो विरोध का सामना करना पड़ा। आरोपी को पुलिस से छुड़ाने के लिए जमकर छीनाझपटी हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का लाठी चार्ज कर भीड़ को हटाया। मोहल्ला तिहाई शाहपुर गढी निवासी रेहान पुत्र लियाकत हुसैन ने तहरीर एक को नामजद तथा दो अज्ञात पर आरोप लगाया। बताया कि दोपहर में उसके भाई नवाजिस के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई थी। जिसकी तहरीर थाने पर दी थी। पुलिस के जाने के बाद शाम 5 बजे दो नामजद आरोपी तथा 15-20 अज्ञात तमंचे लेकर घर में घुस आए। उसके भाई नवाजिस व उस पर हमला कर दिया। आरोपी धमकी देकर गए हैं कि शियाओं को इस मोहल्ले में नहीं रहने देंगे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/