फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The fight against pollution... now air purifiers are being worn around the neck

Meerut News: प्रदूषण से जंग...अब गले में पहने जा रहे एयर प्यूरीफायर

Wed, 19 Nov 2025 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
The fight against pollution... now air purifiers are being worn around the neck
मेरठ। दिल्ली एनसीआर सहित शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण ने लोगों की जिंदगी को मुश्किल बना दिया है। शहर में काफी समय से प्रदूषण की स्थिति गंभीर है। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) लगातार 300 से ऊपर ही चल रहा है। ऐसे में लोग अब सिर्फ घरों में ही रूम एयर प्यूरीफायर ही नहीं लगा रहे, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए वियरेबल एयर प्यूरीफायर (गले में पहनने वाले) और कार एयर प्यूरीफायर भी प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

इसके चलते इनकी बिक्री चार गुना तक बढ़ गई है। इसी जरूरत के कारण बीते दो माह में शहर और आसपास के क्षेत्रों में 20 हजार प्यूरीफायर बिके हैं। इनकी बिक्री से करीब पांच करोड़ का कारोबार हुआ है।
विज्ञापन

मेरठ में भी कुछ कंपनियां अब नेकलेस स्टाइल में वियरेबल एयर प्यूरीफायर बना रही हैं। यह देखने में फैशनेबल लॉकेट की तरह लगता है। गुलाबी, सफेद और काले रंग में उपलब्ध ये प्यूरीफायर महिलाओं को भी पसंद आ रहे हैं। एक कंपनी के निदेशक विभोर अग्रवाल ने बताया कि शादियों और पार्टियों में भी महिलाएं अपने ड्रेस से मैचिंग करके ये प्यूरीफायर पहन रही हैं। ये स्टाइलिश प्यूरिफायर नेगेटिव आयन तकनीक से काम करते हैं। पहनने वाले के आसपास का वायु क्षेत्र शुद्ध रहता है और नाक के जरिए धूल मिट्टी के कण अंदर नहीं जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

2500 से 6000 रुपये तक है कीमत
- विभोर अग्रवाल ने बताया कि वियरेबल प्यूरीफायर की कीमत 2500 रुपये से शुरू होकर 6000 रुपये तक है। मेरठ और आसपास के क्षेत्रों में इनकी मांग बहुत तेजी से बढ़ी है। ज्यादातर खरीदार इन्हें ऑनलाइन प्लेटफार्म से ही खरीद रहे हैं। वहीं, कार में एयर प्यूरीफायर का चलन भी जोरों पर है। मेरठ में बन रहे प्यूरीफायर में एचईपीए फिल्टर, यूवी रे प्रोटेक्शन को वरीयता दी जा रही है। ये सीधे कार की बैटरी या 12 वोल्ट सॉकेट से चलते हैं। डिजिटल डिस्प्ले पर रियल टाइम एक्यूआई भी दिखता है। ये प्यूरीफायर कार के केबिन को कुछ ही मिनटों में शुद्ध कर देते हैं। इनकी कीमत सात हजार रुपये से शुरू होकर पंद्रह हजार रुपये तक होती है।
कई बड़े शहरों में हो रहे सप्लाई
- ध्यानचंद नगर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पुंडीर ने बताया कि मेरठ में बने ये उत्पाद दिल्ली, मुंबई, बैंगलूरू, चेन्नई समेत कई बड़े शहरों में सप्लाई हो रहे हैं। इनमें अअधिकतर की बिक्री ऑनलाइन हो रही है।

मास्क के बाद अब प्यूरीफायर की मांग
- परतापुर इंडस्ट्रियल एसोसिएशन अध्यक्ष निपुन जैन ने बताया कि बढ़ता प्रदूषण अब लोगों को व्यक्तिगत स्तर पर सुरक्षा के उपाय करने को मजबूर कर रहा है। पहले मास्क काफी माने जाते थे। अब अब लोग अपने साथ प्यूरीफायर रखने लगे हैं। इसके चलते मेरठ अब स्पोर्ट्स गुड्स, कैंची, बैंडबाजे के साथ ही प्यूरीफायर के उत्पादन में आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed