फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The festival of Purnima was celebrated with great joy and reverence.

Meerut News: पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया

Thu, 30 Jul 2026 06:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
The festival of Purnima was celebrated with great joy and reverence.
श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देते भगत। ( स्रोत आयोजक) फलावदा
फलावदा। कस्बे के मोहल्ला सैनियान स्थित बाबा मोहन राम के दरबार में बुधवार देर रात गुरु पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा मोहन राम ट्रस्ट के महंत गुरु अमित भगत महाराज द्वारा पावन ज्योत प्रज्वलित कर किया गया। महंत अमित भगत महाराज ने अपने गुरुजनों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए कहा कि गुरु का आशीर्वाद ही जीवन का सही मार्ग दिखाता है। उन्होंने ईश्वर और बाबा मोहन राम के चरणों में नमन करते हुए समाज के उत्थान और सभी के कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि जीवन में गुरु का स्थान सबसे सर्वोपरि होता है। अपने संदेश में महाराज ने कहा, जीवन के हर मोड़ पर सही राह दिखाने और अज्ञानता रूपी अंधकार को मिटाने का काम केवल गुरु ही कर सकते हैं। कार्यक्रम में गुरुओं और बुजुर्गों को पगड़ी पहनाकर तथा स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। जागरण में बाबा मोहन राम के अनुयायियों और गायकों ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजन व कीर्तन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed