फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The farmers Rs 304 crore pending on three sugar mills in Shamli of Uttar Pradesh

यूपी: इन तीन चीनी मिलों पर 304 करोड़ रुपये बकाया, भुगतान न करने पर दी ये चेतावनी

Fri, 27 Dec 2019 10:17 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: कपिल kapil Updated Fri, 27 Dec 2019 10:17 PM IST
विज्ञापन
The farmers Rs 304 crore pending on three sugar mills in Shamli of Uttar Pradesh
गन्ना - फोटो : अमर उजाला

यूपी के शामली जिले में नए सत्र का तीनों मिलों पर 228 करोड़ 89 लाख रुपये बकाया हो गया है। ऊन मिल ने पुराने सत्र का शत प्रतिशत भुगतान कर दिया है जबकि शामली और थानाभवन मिल पर 76 करोड़ रुपये बकाया है। इस तरह तीनों चीनी मिलों पर नए पुराने दोनों सत्र का कुल 304 करोड़ 89 लाख रुपये बकाया हो गया है। 

विज्ञापन


इसी माह कलक्ट्रेट में आयोजित किसान दिवस में डीएम अखिलेश कुमार सिंह ने जिले की शामली, ऊन और थानाभवन चीनी मिलों की समीक्षा करते हुए 31 दिसंबर तक पिछले सत्र का बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए थे। भुगतान न करने वाली मिलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की चेतावनी दी थी। डीसीओ विजय बहादुर सिंह के मुताबिक नए गन्ना पेराई सत्र 2019-20 में जिले की चीनी मिलों पर 228 करोड़ 89 लाख रुपये गन्ना बकाया है, जिसमें शामली मिल पर 64 करोड़ 68 लाख रुपये, थानाभवन मिल पर 106 करोड़ 7 लाख रुपये, ऊन मिल पर 58 करोड़ 14 लाख रुपये बकाया है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को ऊन मिल ने पिछले गन्ना सत्र का आठ करोड़ 25 लाख का बकाया गन्ना भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से ऊन गन्ना समिति को कर दिया है। शामली चीनी मिल पर 38 करोड़ रुपये और थानाभवन मिल पर 38 करोड़ रुपये बकाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीओ का कहना है कि शामली और थानाभवन मिल 31 दिसंबर तक पिछले सत्र का भुगतान नहीं कर पाएंगी। इन मिलों पर बकाया भुगतान करने का जिला प्रशासन द्वारा दवाब बनाया जा रहा है।

नए सत्र का बकाया गन्ना भुगतान का आंकड़ा
मिलें                           बकाया धनराशि करोड़ में                            
1. शामली-                  64 करोड़ 68 लाख रुपये                             
2. थानाभवन                106 करोड़ 7 लाख रुपये
3. ऊन                          58 करोड़ 14 लाख रुपये
कुल                             228 करोड़ 89 लाख रुपये

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed