फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The farmers expressed anger at the central government's dogma

आंदोलन की मजबूती के लिए किसान एकजुटता का आह्वान

Sat, 20 Feb 2021 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
The farmers expressed anger at the central government's dogma
किसानों ने केंद्र सरकार हठधर्मिता पर रोष जताया
विज्ञापन

सरूरपुर। किसान मजदूर उपभोक्ता संगठन द्वारा कस्बा करनावल में शुक्रवार को बैठक हुई। जिसमें किसानों ने केंद्र सरकार की हठधर्मिता को लेकर रोष व्यक्त किया और आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए एकजुटता का आह्वान किया।
कस्बा करनावल में हरपाल सिंह के निवास पर आयोजित किसानों की सभा में तय किया गया आसपास के गांवों में नुक्कड़ सभा की जाएगी। किसान व मजदूरों को इन तीनों काले कृषि कानूनों से होने वाले नुकसान से अवगत कराया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि देश का किसान कंगाली में चला जाएगा। इन सब बातों से गांव-गांव जाकर अवगत कराया जाएगा। इन कृषि कानूनों के लागू होने से आने वाले वक्त में आमजन के जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ने वाला है। जबकि केंद्र सरकार उद्योगपतियों के हितों के लिए हठधर्मिता दिखा रही है। किसान अब अपने हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर लगातार आंदोलन करेगा। बैठक की अध्यक्षता महावीर सिंह व संचालन डीपी गिरी ने किया।
विज्ञापन

सभा में मुख्य रूप से रहे रूपेश सभासद, सुदेश कुमार, रामपाल दादा, आनंदपाल, महावीर सिंह, मगनवीर, किशनपाल, मनमोहन, पूर्व चेयरमैन सतीश चौधरी, सुंदर सिंह, कंवरपाल, उदय लाल, ओम प्रकाश, संजीव, नितिन दहिया, धर्मवीर, बच्चू जाखड़, बिट्टू, अयूब सैफी, महिपाल, अक्षय, प्रशांत, श्रवण पथौली, संदीप चेयरमैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed