फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The farmer was murdered in a dispute about the backdrop of the farm, the accused sent to jail

खेत की मेड़ के विवाद में की थी किसान की हत्या, आरोपी भेजा जेल

Thu, 27 May 2021 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
The farmer was murdered in a dispute about the backdrop of the farm, the accused sent to jail
खेत की मेड़ के विवाद में की थी किसान की हत्या, आरोपी भेजा जेल
विज्ञापन

हस्तिनापुर। तीन दिन पूर्व गांव बस्तोरा नारंग के किसान की हत्या खेत की मेड़ के विवाद में की गई थी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान यह खुलासा किया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को जेल भेज दिया।
हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के गांव बस्तोरा नारंग निवासी 42 वर्षीय वेदराम पुत्र रूपराम की सोमवार को गांव के समीप गंगा के किनारे जंगल में पशु चराते वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में मृतक के पुत्र कपिल ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस ने सोमवार रात ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वेदराम की हत्या के आरोप गिरफ्तार किए गए गांव मखदुमपुर निवासी राजकुमार पुत्र डोरीलाल ने पूछताछ में बताया कि खेत की मेड़ को लेकर लगातार विवाद चल रहा था। एक साल पहले भी खेत की मेड़ के पास से रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद हाल में एक सप्ताह पूर्व भी विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार ने बताया कि रविवार को वेदराम पशु चराने उनके खेतों के समीप गया। पशु चरते वक्त पास ही में मौजूद उनकी प्लेज में घुस गए। विरोध करने पर पशुओं को बाहर निकाल दिया। सोमवार को फिर उसके पशु उनकी प्लेज में घुस गए, जिससे काफी नुकसान हुआ। विरोध किया तो दोनों में गाली-गलौज हो गई। विवाद बढ़ने पर राजकुमार ने उसे तमंचे से गोली मार दी। उसके बाद उसने गांव के ही एक व्यक्ति को सूचना दी कि उसके गांव का एक व्यक्ति खेत की मेड़ पर पड़ा है, जो खून की उल्टी कर रहा है। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उसे गोली मारी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed