फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   the farmer and post pirdhan were died due to current shock

करंट से पूर्व प्रधान, किसान की मौत

Wed, 21 Aug 2019 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
the farmer and post pirdhan were died due to current shock
20srd51a- मृतक पूर्व प्रधान अलीमुद्दीन। - फोटो : SARDANA
करंट से पूर्व प्रधान, किसान की मौत
विज्ञापन

सरूरपुर। गांव जसड़ सुलताननगर में सोमवार रात पूर्व प्रधान की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे का पता सुबह पड़ोसियों के पहुंचने पर लगा। सूचना पर पहुंचे रिश्तेदारों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव सुपुर्द ए खाक कर दिया। वहीं भदौड़ा गांव में जनरेटर चलाते समय किसान की करंट लगने से मौत हो गई।
गांव निवासी अलमुद्दीन(70) वर्ष 2010-15 तक प्रधान थे। लगभग 8 माह पूर्व बीमारी के चलते उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। वह अकेले ही किराए के मकान में रह रहे थे। सोमवार रात वह अपने घर पर सोये हुए थे। मंगलवार सुबह जब देर रात भी वह बाहर नहीं निकले तो पड़ोसी उनके घर पहुंचे। उन्होंने देखा कि अलमुद्दीन जमीन पर मृत अवस्था में पड़े थे। उनके शरीर करंट से झुलसने के निशान थे। ग्रामीणों का कहना है कि तार जोड़ते समय यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने उनकी मौत की सूचना रिश्तेदारों को दी। मौके पर पहुंचे रिश्तेदारों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव सुपुर्द ए खाक कर दिया।
विज्ञापन

जनरेटर समय लगा किसान को करंट
सरूरपुर। गांव भदौड़ा निवासी सरमेंद्र मलिक(40) पुत्र राजवीर मलिक सोमवार शाम घर पर मशनी से चारा काटने लगा। कुछ देर बाद बिजली चली गई। किसान ने घर पर रखे जेनरेटर को चलाकर चारा मशीन चलाने का प्रयास किया तो जेनरेटर के तार की चपेट में आने से किसान को करंट लग गया। इससे उसकी मौत हो गई। घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि सरमेंद्र अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed