फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The family was getting their son treated in the hospital, when thieves broke into the house and ransacked it.

Meerut News: परिवार बेटे का अस्पताल में करा रहा था इलाज, चोरों ने ताला तोड़कर खंगाला घर

Wed, 10 Dec 2025 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
The family was getting their son treated in the hospital, when thieves broke into the house and ransacked it.
कंकरखेड़ा। थाना क्षेत्र की न्यू सैनिक कॉलोनी में सोमवार रात चोरों ने विद्युत विभाग में संविदा ऑपरेटर रोहित पाल के घर व अलमारी का ताला तोड़कर 13.50 लाख रुपये कीमत के जेवरात व 1.60 लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली। घटना के समय रोहित अपने 11 महीने के बेटे माधव का मोदीपुरम के अस्पताल में उपचार करा रहे थे। मंगलवार सुबह घर पर पहुंचने पर रोहित को चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।
विज्ञापन

सरधना रोड निवासी रोहित पाल ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी प्रियंका, बेटी मिष्ठी व बेटे माधव के साथ न्यू सैनिक कॉलोनी रहते हैं। वह बेगमपुल स्थित बिजली घर में ऑपरेटर हैं। सोमवार शाम माधव की तबीयत खराब हो गई इस पर परिजन उसे लेकर मोदीपुरम अस्पताल चले गए थे। घर पर ताला लगा था। माधव को अस्पताल में दिखाने के बाद रोहित परिवार के साथ पिता ओमवीर के खिर्वा रोड स्थित घर पर ही रुक गया था। मंगलवार सुबह जब रोहित घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। कमरे के अंदर सारा सामान बिखरा हुआ था। रोहित का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

रोहित ने बताया कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने का एक सेट, दो कंगन, दो जोड़ी झुमकी, तीन जोड़ी कान की बाली, तीन अंगूठी, एक सोने का सिक्का, दो सोने के ओम, एक मंगलसूत्र, एक लाॅकेट, चार जोड़ी पाजेब, दो जोड़ी बिस्तर समेत अन्य सामान चोर कर ले गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि तहरीर मिल गई है। आसपास के सीसीटीवी चेक किए जा रहे है। एक संदिग्ध कार घटनास्थल के पास सीसीटीवी में दिखाई दे रही है। चोरों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के कपड़े भी ले गए चोर
चोरी की घटना से आसपास के लोगों में भी दहशत है। रोहित ने बताया कि चोर बेटे के छोछक में मिले कपड़े डब्बों से निकालकर ले गए। चोरों ने घर में रखे नए कपड़े भी चोरी कर लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed