{"_id":"5f5535f88ebc3e439a0bde83","slug":"the-family-sleep-regularliy-the-tieft-stollen-the-good-in-the-house-mawana-news-mrt5000153102","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार सोता रहा, चोर खंगाल ले गए पूरा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार सोता रहा, चोर खंगाल ले गए पूरा घर
विज्ञापन
मवाना खुर्द में चोरी की घटना के बाद जांच करती फोरेंसिक टीम।
- फोटो : MAWANA
मवाना(मेरठ)। मवाना खुर्द गांव में शनिवार रात को चोरों ने फिर से एक घर को निशाना बनाया है। चोरों ने घर से डेढ़ लाख रुपये की नगदी व सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। इसी गांव में 28 अगस्त को भी चोरी हो चुकी है। घटना की सूचना पर रविवार को सुबह पुलिस टीम डॉग स्कवायड व फोरेंसिक विशेषज्ञ को साथ लेकर पहुंची व जांच पड़ताल में जुटी है।
पीड़ित भगवत सिंह पुत्र रामेश्वर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके घर में निर्माण कार्य पूरा हो चुका है लेकिन कमरों को अभी दरवाजे नहीं लगाए गए हैं। शनिवार रात को उसकी पुत्रवधू व दोनों बच्चे एक कमरे में सो रहे थे जबकि वह दूसरे कमरे में सो रहा था। घर के तीसरे कमरे में नकदी व आभूषण रखे हुए थे। पीड़ित के अनुसार रात के 11 बजे तक उसका परिवार जाग रहा था। सुबह छह बजे उसकी पुत्रवधू उठी तो उसने सामान बिखरा देखा व उसे सूचित किया। उन्होंने सामान चेक किया तो डेढ़ लाख रुपये की नकदी व करीब छह लाख रुपये के आभूषण चोरी मिले। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी तो डॉग स्कवॉयड व फोरेंसिक की टीमों ने जांच कर सुराग जुटाने का प्रयास किया। कयास लगाया जा रहा है कि मकान में चोर छत के रास्ते से आए हैं क्योंकि पीछे प्लाट खाली है। पीड़ित के अनुसार एक लाख 40 हजार रुपये तो वह मकान पर दरवाजे लगवाने के लिए शुक्रवार को ही बैंक से लेकर आए था। पीड़ित का बेटा विपिन आरएफ बरेली में तैनात है। उधर, थानाध्यक्ष सतीश कुमार का कहना है कि चोरी की घटनाओं का शीघ्र खुलासा कर दिया जाएगा।
शनिवार को हुई पंचायत में दिया थाना प्रभारी ने आश्वासन
शनिवार को मवाना खुर्द में तुषार फर्टिलाइजर के प्रतिष्ठान पर क्षेत्र के ग्राम प्रधान व भाकियू के पदाधिकारियों ने बैठक कर चोरी, लूट की घटनाओं पर अकुंश लगाने व खुलासे की मांग की थी। इसमें मुख्य रूप से दूधली बांगर में सुधीर कुमार के यहां 28 अगस्त को हुई चोरी के खुलासे की मांग रखी गई थी। बैठक में पहुंचकर थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने शीघ्र ही चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। लेकिन शनिवार रात को ही मवाना खुर्द में चोरी की वारदात हो जाना पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को वे मवाना खुर्द चौकी पर हंगाम करेंगे।