{"_id":"5e46de548ebc3ee5d475d11d","slug":"the-facebook-account-has-been-hacked-of-wrestler-divya-kakran-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहलवान दिव्या काकरान का फेसबुक अकाउंट हैक, पिता ने दिल्ली में दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहलवान दिव्या काकरान का फेसबुक अकाउंट हैक, पिता ने दिल्ली में दर्ज कराई रिपोर्ट
Sat, 15 Feb 2020 12:10 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 15 Feb 2020 12:10 AM IST
सार
पहलवान दिव्या काकरान का फेसबुक अकाउंट किसी ने हैक कर दिया है।
विज्ञापन
पहलवान दिव्या काकरान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
साइबर क्राइम करने वालों ने पहलवान दिव्या काकरान का फेसबुक अकाउंट पेज हैक कर लिया है। दिव्या ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को इसकी जानकारी दी। उनके पिता सूरज पहलवान की ओर से नई दिल्ली के सीलमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जिले के गांव पुरबालियान की बेटी दिव्या काकरान अंतरराष्ट्रीय पहलवान है। वर्तमान में वह दिल्ली के गोकलपुर इलाके में परिवार समेत रह रही है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 71 पदक जीत चुकी दिव्या फिलहाल टोकियो ओलंपिक में जाने की तैयारी कर रही है और इन दिनों लखनऊ के सांई सेंटर में चल रहे कैंप में प्रशिक्षण ले रही है। दिव्या ने अपना फेसबुक अकाउंट भी बनाया हुआ है। शुक्रवार रात करीब आठ बजे किसी ने उसका एफबी अकाउंट पेज को हैक कर लिया। प्रशिक्षण के बाद जैसे ही दिव्या ने फेसबुक अकाउंट खोलना चाहा तो वह नहीं मिला मिला। उसने इसकी जानकारी सांई सेंटर के अधिकारियों और अपने पिता को भी दी। साथ ही दिव्या ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए भी अपने फैंस को उसका फेसबुक पेज हैक किए जाने की जानकारी वीडियो डाल कर दी। कहा कि किसी ने उसका अकाउंट हैक कर लिया है, इसलिए उससे गलत मैसेज आ सकते हैं, वह जल्द दूसरा अकाउंट बनाएंगी।
विज्ञापन
पिता सूरज पहलवान ने बताया कि दिव्या के फेसबुक अकाउंट में करीब 40 हजार फॉलोअर्स हैं उसे हैक किया गया है। इस संबंध में सीलमपुर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/