फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Endgame Eleven team won the match by 51 runs.

Meerut News: एंडगेम इलेवन की टीम ने 51 रन से जीता मैच

Fri, 28 Aug 2026 08:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
The Endgame Eleven team won the match by 51 runs.
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को एंडगेम इलेवन और रॉयल रेंजर इलेवन की टीम के बीच मैच हुआ। इसमें एंडगेम इलेवन की टीम ने 51 रन से शानदार जीत प्राप्त की।
एंडगेम इलेवन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। इसमें शाहरुख ने 13 गेंद में 29 रन बनाए। अमान ने भी 24 गेंद में 30 रन की पारी खेली। शायान ने 35 गेंद में 50 रन की अर्द्ध शतकीय पारी खेली। गेंदबाजी में रॉयल रेंजर की ओर से पुनित ने 3, अनुज कुमार, अजय, अक्षय, प्रयांक ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल रेंजर इलेवन की टीम 22.4 ओवर में 139 रन ही बना पाई और 51 रन से मैच हार गई। टीम की ओर से अनुज कुमार ने 26, सिद्धार्थ ने 20, सोवी ने 21 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। गेंदबाजी में एंडगेम इलेवन की ओर से सरफराज ने दो, साजिद ने दो, अनस, अमान, नोमान और आकिब ने एक-एक विकेट लिया। इस मौके पर शायान को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कोच दीपक सिद्धू, रविंद्र आदि ने विजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed