फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The Electricity Department set up a Kanwar service camp.

Meerut News: विद्युत विभाग ने लगाया कांवड़ सेवा शिविर

Fri, 07 Aug 2026 08:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
The Electricity Department set up a Kanwar service camp.
दौराला - विद्युत विभाग ने कांवड़ियों के लिए लगाया कांवड़ सेवा शिविर। स्रोत : स्वयं
दौराला। सकौती उपखंड कार्यालय के बाहर विद्युत विभाग की ओर से कांवड़ सेवा शिविर लगाया गया। शिविर में कांवड़ियों की सेवा के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। शिवभक्तों को फल की चाट वितरित की गई। विभागीय कर्मचारियों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान देशभर में लोग भोलेनाथ के भक्तों की सेवा कर पुण्य अर्जित कर रहे हैं। इसी भावना से विद्युत विभाग भी कांवड़ियों की सेवा में जुटा है। शिविर में पूजा-अर्चना कवितेंद्र बच्चस ने कराई। इस दौरान अधिशासी अभियंता सरधना दुर्गेश कुमार जायसवाल, अधीक्षण अभियंता पल्लवपुरम उपेंद्र कुमार तिवारी, मुख्य अभियंता गुरजीत सिंह, उपखंड अधिकारी शिव प्रकाश, शुभम मलिक, राहुल पाराशर, आशीष, संजय, चेतन, मनोज, सूरज सिंह, संजय, अभिषेक, सनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed