{"_id":"59d4b4494f1c1bce538b5a0c","slug":"the-drunken-bitch-first-again-scramble-from-daroga","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने पहले गाली-गलौच फिर... दरोगा का गिरेबान पकड़कर की हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी ने पहले गाली-गलौच फिर... दरोगा का गिरेबान पकड़कर की हाथापाई
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 04 Oct 2017 04:26 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में मेट्रो प्लाजा के पास नशे में धुत युवक ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस से भी युवक भिड़ गया। उसने दरोगा और सिपाही से मारपीट कर दी। बाद में किसी तरह पुलिस उसे जीप में डालकर थाने ले गई।
विज्ञापन
पढ़ें : डीएम कार्यालय में सांप का खौफ... ये नजारा देख कांप उठे लोग, तस्वीरें
विज्ञापन
मंगलवार शाम करीब साढे़ पांच बजे मेट्रो प्लाजा पर हंगामा कर रहे युवक को एक ऑटो चालक ने समझाने की कोशिश की तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। यह देख एक व्यक्ति ने कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इस पर यूपी 100 की गाड़ी मौके पर पहुंची। गाड़ी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने शराबी युवक को समझाने की कोशिश की तो वह गाली गलौज करने लगा। पुलिस ने उसे थाने भेजने को कहा तो उसने दरोगा का गिरेबान पकड़ कर हाथापाई कर दी। यही नहीं चालक धर्मेंद्र कुमार पर भी हाथ छोड़ दिया। इस दौरान पुलिस का वायरलेस सैट भी नीचे गिर गया। बाद में किसी तरह पुलिस कर्मी उसे गाड़ी में डालकर ब्रह्मपुरी थाने ले गए। एसओ ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि आरोपी युवक नशे में है, जिस कारण वह अपना नाम पता सही नहीं बता पा रहा है। यूपी 100 पुलिस कर्मियों की ओर से मौखिक जानकारी दी गई है, लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है। उसका मेडिकल कराया जा रहा है। नशा उतरने के बाद उसका नाम पता मालूम कर उसके खिलाफ शांति भंग का मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/