फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The driver sped the car; the tempo overturned upon impact.

Meerut News: चालक ने कार दौड़ाई, टक्कर से टेंपो पलटा

Sun, 04 Oct 2026 09:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
The driver sped the car; the tempo overturned upon impact.
-आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से भागा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार ने जमकर कहर बरपाया। साकेत पेट्रोल पंप के पास एलआईसी कार्यालय के सामने सड़क किनारे खड़े टेंपो में कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो पलट गया और करीब 100 मीटर तक सड़क पर घसीटता चला गया। गनीमत रही कि टेंपो चालक उस समय वाहन के अंदर मौजूद नहीं था। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया।

साकेत निवासी टेंपो चालक विजय ने पुलिस को बताया शनिवार रात उसने टेंपो एलआईसी कार्यालय के पास सड़क किनारे खड़ा किया था। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से टेंपो पलट गया। हादसे के समय टेंपो में कोई मौजूद नहीं था। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। धमाके की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। आरोपी चालक कार छोड़कर मौके से भाग गया। टेंपो पूरी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

सीओ सिविल लाइन दीक्षा भौरिया ने बताया कि पुलिस कार के नंबर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से कार चालक की तलाश में जुटी है।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed