{"_id":"69232c73c88338425f094818","slug":"the-drain-culvert-collapsed-within-15-days-causing-uproar-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1035910-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: 15 दिन में ढह गई नाले की पुलिया, लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: 15 दिन में ढह गई नाले की पुलिया, लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन
- शास्त्रीनगर एफ ब्लॉक में पांच सितंबर को किया गया था उद्धाटन
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शास्त्रीनगर एफ-ब्लॉक में 15 दिन पहले बनाई गई नाले की पुलिया ढह गई। पुलिया का उद्घाटन पांच सितंबर को ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, महापौर हरिकांत अहलूवालिया और नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने किया था। पुलिया के टूटने से क्षेत्रवासियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने निर्माण में घटिया सामग्री लगाने का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया।
स्थानीय निवासी विनय गोयल सहित अन्य लोगों ने कहा कि यदि 15 दिन में ही पुलिया टूट जाए तो जाहिर है कि निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया है। इसमें घटिया सामग्री लगाई है। सरकार पूरा पैसा देती है, लेकिन घटिया सामान लगाकर खेल किया जाता है। लोगों ने आरोप लगाया कि नाला खुदाई के कारण जो मिट्टी निकल रही है उस पर पानी का छिड़काव भी नहीं किया जा रहा है। ऐसे में धूल प्रदूषण से हालात बदतर होते जा रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों का सांस लेना मुश्किल है। विरोध करने वालों में योगेश सोंधी, विवेक गर्ग, मुकेश गुप्ता, एसपी त्यागी, विमल गुलाठी, आरके रस्तोगी, मनोज सांगा, अशोक कुमार तिवारी रहे सभी ने इसकी उच्चस्तरीय जांच कर कार्रवाई की मांग की।
अधिकारियों को देंगे जानकारी
मौके पर पहुंची नगर निगम की ब्रांड एंबेसडर अदिति चंद्रा ने कहा कि वे पूरी घटना की जानकारी महापौर और नगर आयुक्त समेत सभी संबंधित अधिकारियों को देंगी। स्वयं अधिकारियों मिलकर जांच व कार्रवाई की मांग करेंगी। मौके पर पहुंचे सभासद सतपाल सिंह ने कहा कि वे इस मामले को अधिकारियों के सामने गंभीरता से उठाएंगे।
विज्ञापन
वर्जन
गाड़ी चलाने की वजह से टूटी पुलिया : जेई
हंगामे के बाद देर शाम पहुंचे जेई पदम का कहना है कि पुलिया अभी कच्ची थी और उस पर किसी ने गाड़ी चला दी। इस वजह से ही पुलिया टूटी है। फिर भी अन्य कारणों की जांच की जाएगी।