{"_id":"59f046614f1c1bee688b758a","slug":"the-dragon-showing-the-farmers-working-in-the-farm-ruckus","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजगर को देख किसानों में मचा हड़कंप, कड़ी मशक्कत से पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजगर को देख किसानों में मचा हड़कंप, कड़ी मशक्कत से पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Wed, 25 Oct 2017 07:08 PM IST
विज्ञापन
अजगर पकड़ा गया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के गांव राजपुर के जंगल में विशालकाय अजगर निकल आने से किसानों में हड़कंप मच गया। उसने पहाड़ा निगल रखा था। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर पर काबू पाया तथा उसे सेंक्चुरी क्षेत्र में छोड़ दिया। अजगर की लंबाई 15 फीट और वजन 90 किलो बताया।
विज्ञापन
ग्राम राजपुर निवासी अवनीश त्यागी पुत्र मंगत सिंह के आसिफाबाद मार्ग स्थित दुग्ध प्लांट के समीप खेत हैं। अवनीश बुधवार सुबह मजूदरों के साथ गन्ने की छिलाई करा रहा था। इसी दौरान ईख में हलचल सुनाई दी। मजूदरों ने खेत में जाकर देखा तो विशालकाय अजगर मौजूद था। उसे देखकर उनके होश उड़ गए। ईख में अजगर मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। इस पर ग्रामीण उस ओर दौड़ पड़े। किसान अवनीश ने अजगर होने की सूचना वन विभाग को दी। इस पर वन दरोगा रविकांत चौधरी, कैलाश चंद, वन रक्षक बिशम्बर सिंह, विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर पर काबू पाया। वहीं, अजगर ने पहाड़ा निगल रखा था। वनकर्मियों ने अजगर को गाड़ी में लादा और सेक्चुरी क्षेत्र में छोड़ दिया।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/