फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The double engine government is doing development without any discrimination

डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के कर रही विकास

Tue, 05 Aug 2025 02:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Aug 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
The double engine government is doing development without any discrimination
न्यू टाउनशिप के लिए भूमि पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। न्यू इंटीग्रेटेड टाउनशिप के भूमि पूजन और शिलान्यास के बाद जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ की नई पहचान को आगे बढ़ाने के लिए मेरठ से प्रयागराज के बीच देश के सबसे बड़े एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। इसी साल के अंत तक गंगा एक्सप्रेस वे का लोकार्पण भी करा देंगे। यहां से लखनऊ की दूरी मात्र छह घंटे घंटे के अंदर पूरी करेंगे। एक्सप्रेसवे को मेरठ से हरिद्वार तक पहुंचाने के लिए सर्वे भी शुरू हो गया है। मेरठ में इनर रिंग रोड बनेगी जो मेरठ को नई पहचान देगी।
दंगों की आग लगाकर विकास को ग्रहण लगाना चाहते हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना था कि देश में इंटीग्रेटेड टाउनशिप विकसित की जाए। इसी को आगे बढ़ाया जा रहा है। मेरठ दो से तीन एक्सप्रेसवे के साथ जुड़ चुका है। आठ साल पहले यहां विकास नहीं होता था क्योंकि वे लोग दंगों की आग लगाकर विकास को ग्रहण लगाना चाहते हैं। ये वही लोग हैं जो खुद और अपने बच्चों को विदेशों में पढ़ाते थे और गरीबों की सुविधा मिलने पर इनकों बुरा लगता था। अब भाजपा सरकार विकास की रफ्तार बढ़ा रही है। ये नए भारत का नया यूपी है। यहां माफिया के लिए कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन

ये क्रांति धरा है...
उन्होंने कहा कि ये मेरठ है, क्रांतिधरा है। बाबा औघड़नाथ की कृपा से 1857 में आजादी का पहला बिगुल धनसिंह कोतवाल के नेतृत्व में फूंका गया था। उन लोगों को याद करिये जो समाज के दुश्मन हैं। जाति के नाम पर समाज को दीमक की तरह खोखला कर रहे हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। विकास इसलिए हो रहा है कि क्योंकि डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव के सबका साथ-सबका विकास के साथ आगे बढ़ा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------



रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए तीन दिन फ्री बस सेवा



मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंंधन नौ अगस्त को है। सरकार ने तय किया है कि 8, 9 और 10 अगस्त को महिलाओं के लिए बस सेवाएं फ्री रहेंगी। बिजनौर से बलिया तक, सहारनपुर से लेकर सोनभद्र तक, नोएडा से लेकर चित्रकूट तक जहां भी जो महिला यात्रा करना चाहेगी, वह फ्री होगा।


-------
क्रांतिकारियों का बलिदान व्यर्थ न जाने दें



मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरठ महान क्रांतिधारियों की क्रांतिधरा है। उनका बलिदान व्यर्थ नहीं जाना चाहिए। उन्होंने देश की स्वाधीनता के लिए स्वयं को बलिदान किया था। उन क्रांतिकारियों ने इसलिए बलिदान नहीं दिया था कि जातीय सेनाएं खड़ी करके देश को गुलामी की आग में धकेलें। दंगों की आग में झोंके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed