फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The district president was not allowed to participate in the Delhi Parliament foot march.

Meerut News: जिलाध्यक्ष को दिल्ली संसद पद यात्रा में नहीं होने दिया शामिल

Sun, 26 Oct 2025 09:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 09:11 PM IST
विज्ञापन
The district president was not allowed to participate in the Delhi Parliament foot march.
भाकियू संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष के आवास पर भारत सरकार के नाम ज्ञापन लेते एस डी एम। (मवाना)
जिलाध्यक्ष के घर पर आकर ही अधिकारियों ने लिया ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा द्वारा हरिद्वार से दिल्ली संसद भवन तक रविवार से शुरु होने वाली यात्रा के मद्देनजर पुलिस ने शुक्रवार शाम ही मोर्चा के जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान को घर में नजरबंद कर दिया था। रविवार को काफी संख्या में कार्यकर्ता उनको लेने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने जिलाध्यक्ष को नहीं जाने दिया। बाद में एसडीएम ने जिलाध्यक्ष के घर पर आकर भारत सरकार के नाम ज्ञापन लिया।
पद यात्रा को देखते हुए पुलिस ने शुक्रवार शाम जिलाध्यक्ष ठाकुर नवनीत चौहान को घर पर ही नजरबंद कर लिया था। तब से लगातार उनके घर पर पुलिस तैनात है। रविवार की सुबह काफी संख्या में कार्यकर्ता नवनीत चौहान को यात्रा के लिए लेने पहुंचे लेकिन पुलिस ने नहीं जाने दिया।
विज्ञापन

बाद में एसडीएम संतोष कुमार सिंह व सीओ पंकज लवानिया ने घर पर आकर भारत सरकार के नाम जिलाध्यक्ष से ज्ञापन लिया। जिसमें गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने, प्रदेशभर में बजाज शुगर मिल द्वारा पिछले दो साल से किसानों का गन्ना भुगतान नहीं किया गया, 14 दिन के अंदर किसानों का गन्ना भुगतान कराए जाने, स्मार्ट मीटर को तत्काल प्रभाव से रोकने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का सर्वे कराकर किसानों को हुई जानमाल व फसलों के नुकसान का मुआवजा दिए जाने, बिजनौर जनपद में गुलदार द्वारा 65 किसानों पर हमला कर उनको मौत के घाट उतार दिया, उनके परिवारजनों को मुआवजा दिए जाने, भारत सरकार द्वारा नए वाहन पर लिया जाने वाला रोड टैक्स खत्म किए जाने या टोल टैक्स खत्म करने मांगें हैं। यदि इन मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो राष्ट्रीय कार्यकारिणी के आदेश पर पुनः निर्णय लेकर जल्दी ही दिल्ली के लिए कूच किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में ठाकुर नवनीत चौहान, राहुल भाटी, निगम पहलवान, अमित नागर, शादाब सैफी, सूरज कुमार, मनोज मावी, विकास भाटी, प्रदीप नागर, पवन चौहान, भूपेंद्र चौहान, सनी चौहान, धूप सिंह, मुकुल, बिजेंद्र सिंह, संजय सिरोही, मोनू चौहान आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed