फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The district is divided into two zones and eight sectors, and will be monitored by drones

Meerut News: दो जोन और आठ सेक्टर में बांटा जिला, ड्रोन से होगी निगरानी

Mon, 31 Mar 2025 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
The district is divided into two zones and eight sectors, and will be monitored by drones
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शहर में फ्लैग मार्च निकालते अधिकारी पुलिस बल के साथ
एसएसपी ने दिए स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पुलिस ने ईद पर सुरक्षा के लिए जिले
को दो जोन और आठ सेक्टर में बांटा दिया है। सभी जगह पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने माहौल खराब करने वालों और स्टंटबाजी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। ड्रोन से भी जिले भर में निगरानी की जाएगी।

एसएसपी ने बताया कि सुरक्षा के लिए 66 सब इंस्पेक्टर, तीन एडिशनल एसपी, चार डिप्टी एसपी, 22 इंस्पेक्टर हेड कांस्टेबल 148, दो कंपनी आरएएफ, एक कंपनी पीएसी ईदगाह के आसपास लगाई गई है। शहर के कई प्वाइंटस पर पुलिस का चेकिंग अभियान रहेगा।
विज्ञापन

शहर की 21 मस्जिदों में दो बार होगी ईद की नमाज

ईदगाह में करीब 55 हजार लोग ही एक बार में ईद की नमाज अदा कर सकते हैं। ऐसे में प्रशासन ने इस बार ऐसी व्यवस्था की है कि शहर की मस्जिदों में दो बार ईद की नमाज अदा की जाएगी। एसपी सिटी ने बताया कि अकीदकमंदों की सहूलियत के लिए दो शिफ्टों में नमाज अदा कराई जाएगी। एक नमाज के बाद दूसरी नमाज आधा से एक घंटे का अंतराल रहेेगा। कोतवाली क्षेत्र की प्यारे वाली मस्जिद इस्लाम नगर, नूर इस्लमा मदरसा मस्जिद खत्ता रोड, बड़ी मस्जिद शाहपीर गेट, जामनु वाली मस्जिद सोहराब गेट, कुरैशियान मस्जिद लिसाड़ी गेट चौपला, छोटी मस्जिद सराय बहलीम, ढलाव वाली मस्जिद सराय जीना, मस्जिद अलेहदीश स्वामीपाड़ा, देहली गेट क्षेत्र की फैज-ए-आम कालेज, रायवाली मस्जिद मोहल्ला चौक मकसूद, लिसाड़ी गेट क्षेत्र की फातिमा मस्जिद गली नंबर 13 अहमद नगर, बिलाल मस्जिद खुशहाल नगर, मिन्नी वाली मस्जिद बुुनकर नगर, कोकिला मस्जिद हापुड़ रोड़, लोहिया नगर थाना क्षेत्र में अरबिया मदरसा हुमांयू नगर, अकसा मस्जिद नूर इस्लाम नगर, जन्नत उल फिरदौस जाकिर कालोनी, मदीना मस्जिद जाकिर कालोनी, जुबैदा मस्जिद, अलीपुर जिजमाना, चांद मस्जिद में दो बार ईद की नमाज अदा होगी। पहली शिफ्ट और दूसरी शिफ्ट में नमाज अदा की जाएगी ताकि अकीदतमंदों को सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आवारा और पालतू जानवरों को बांधने के आदेश
आवारा पशु और पालतू जानवर ईद की नमाज के दौरान सड़क पर न आएं, इसको लेकर भी पुलिस प्रशासन ने जानवरों के मालिकों को उन्हें बांधकर रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा नगर निगम की टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article