फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The disclosure of loot from the finance employee, lakhs of cash including arms recovered

फाइनेंस कर्मचारी से लूट का खुलासा, लाखों की नगदी समेत बरामद हुआ असलहा

Sun, 18 Jun 2017 01:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 18 Jun 2017 01:52 PM IST
विज्ञापन
The disclosure of loot from the finance employee, lakhs of cash including arms recovered
पुलिस ने गिरफ्तार किए सात आरोपी

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से लाखों की लूट करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लूटी गई रकम से आठ लाख की नगदी बरामद हुई है। पुलिस को पिस्टल, दो तमंचे, दो चाकू और चोरी की बाइक मिली है। पुलिस ने लूट में दर्ज घटना को डकैती में तरमीम कर दिया है।       

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में शनिवार को पुलिस लाइन में एसएसपी अनंत देव ने प्रेस वार्ता में बताया कि नौ जून की दोपहर मंडी क्षेत्र में फाइनेंस कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर नौ लाख 84 हजार की नगदी लूट ली थी। पुलिस उसी दिन से आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुुक्रवार देर रात बाइक पर जाते समय सरवट फाटक के पास क्राइम ब्रांच की टीम ने नई मंडी कोतवाली पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद बदमाश आकाश त्यागी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान गोली लगने से आकाश घायल हो गया। इसके पास से लूटी गई रकम एक लाख 50 हजार रुपये बरामद हुए। त्यागी की निशानदेही पर रात में पुलिस ने छह अन्य बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके पास से छह लाख 50 हजार की नगदी बरामद हुई। कुल मिलाकर पुलिस को आरोपियों से आठ लाख की नगदी बरामद हुई है। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी गौरव उर्फ झंडू  निवासी बड़कली शहर कोतवाली, अंकित शर्मा  निवासी मलीरा शहर कोतवाली, राहुल शर्मा जगदीश नगर सिहानी गेट, गाजियाबाद, रिषभ निवासी दुहाई, मुरादनगर, बंटी कालोनी झज्जर हरियाणा के अलावा रामबीर पुत्र बह्म सिंह निवासी बड़कली, शहर कोतवाली है। पकड़े गए बदमाशों से रकम के अलावा पिस्टल .32 बोर, 11 कारतूस आठ खोखे, दो तंमचे 315 बोर, आठ कारतूस, दो चाकू तथा घटना में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। आकाश, गौरव और अंकित ने घटना को अंजाम दिया था। बाकी सभी आरोपी प्लान बनाने और रेकी आदि करने में शामिल रहे थे। आकाश को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया है, जबकि पकड़े गए अन्य बदमाशों का चालान कर दिया गया है। पकड़े गए आरोपियों पर अलग-अलग थानों में 29 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन

घटना के दौरान साथ नहीं रखे थे मोबाइल

The disclosure of loot from the finance employee, lakhs of cash including arms recovered
पुलिस की गिरफ्त में आए लुटेरों से बरामद नगदी

एसएसपी ने बताया कि वारदात के दौरान सभी बदमाशों ने अपने फोन घरों पर ही रख छोड़े थे। बदमाशों को शक था कि फोन इस्तेमाल से पुलिस सर्विलांस के माध्यम से पकड़ लेगी। सीसीटीवी फुटेज में बाइक सवार तीन बदमाशों में से एक की पहचान आकाश त्यागी के रूप में हुई। इसके पकड़े जाते ही घटना का खुलासा हो गया।       

सिहानी गेट में करनी  थी लाखों की लूट      
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की गाजियाबाद के  सिहानी गेट थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा डीलर से छह लाख की लूट करने की योजना थी। शातिर गिरोह बनाकर मेरठ, सहारनपुर, गाजियाबाद आदि जगहों पर जाकर लूट की घटनाएं करते हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed