फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   The decomposed body of an unknown youth was found in Bhola Jhal drain.

Meerut News: भोला झाल रजबहे में मिला अज्ञात युवक का सड़ा-गला शव

Wed, 03 Jun 2026 10:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
The decomposed body of an unknown youth was found in Bhola Jhal drain.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानीखुर्द। थाना क्षेत्र के भोला झाल रजबहे में बुधवार को एक अज्ञात युवक का शव मिला। शव काफी पुराना होने के कारण सड़-गल चुका था। जानी थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
बुधवार को रजबहे में पीछे से बहकर आया करीब 30 वर्षीय युवक का शव भोला झाल पुल के पास आकर फंस गया। वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। जानी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को रजबहे से बाहर निकाला। पुलिस ने आसपास के लोगों को बुलाकर शव की पहचान कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। शव की स्थिति को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह कई दिनों से पानी में था।
विज्ञापन

सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि रजबहे से बरामद युवक का शव करीब आठ से दस दिन पुराना है। शव पूरी तरह सड़-गल चुका है। इस कारण उसकी तत्काल पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने शव को मोर्चरी के लिए भेज दिया। पहचान के लिए लापता लोगों के रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed